एक्सप्लोरर

सीएम नीतीश के मंत्री को जातीय समीकरण पर है भरोसा, दूसरे विधानसभा क्षेत्र से लड़ना चाहते हैं चुनाव

सीएम नीतीश ने पार्टी नेताओं से सरकार के 15 साल के काम को लेकर जनता के बीच जाने की अपील की है, लेकिन पार्टी नेता तो दूसरे ही ट्रैक पर जाने की तैयारी में हैं.

जहानाबाद: बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक है. चुनाव के मद्देनजर सीएम नीतीश ने वर्चुअल बैठक में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से पार्टी द्वारा 15 साल में किए गए काम को लेकर जनता के बीच जाने की अपील की है. लेकिन ऐसा लगता है कि नीतीश कुमार के मंत्री और पार्टी नेताओं को 15 सालों में हुए विकास पर भरोसा नहीं है. ऐसे में चुनाव नजदीक देख वो जातीय समीकरण बैठाने में लग गए हैं.

इन दिनों बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा का ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो आगामी चुनाव में जातीय समीकरण को लेकर अपना डर जताते हुए सुनाई दे रहे हैं. वो जातीय समीकरण से इतना भयभीत है कि अपनी जीती हुई सीट छोड़ने को तैयार हैं. वायरल ऑडियो में शिक्षा मंत्री जी किसी बड़े नेता से घोसी छोड़कर जहानाबाद से चुनाव लड़ने की बात करते सुनाई पड़ रहे है. इसके लिए मंत्री उस शख्स की किसी नेता से चर्चा करने की भी मनुहार करते सुनाई पड़ रहे हैं.

मंत्री के ऑडियो में उनकी राजनीतिक विवशता साफ सुनाई पड़ रही है. वे कह रहे हैं कि पिछला चुनाव उन्होंने पुराने कॉम्बिनेशन पर जीता था, अब यादव एनडीए को वोट देगा नहीं और एनडीए को अग्रेसिव वोट मिलेगा नहीं क्योंकि जगदीश शर्मा अपने बेटे को चुनाव जरूर लड़ाएंगे. मंत्री यह भी कहते सुने जा रहे है कि जगदीश शर्मा जेडीयू भी है ,राजद भी है और निर्दलीय भी है. इसलिए भूमिहार वोट घोसी में नहीं मिलेगा, जबकि दूसरी जगह उनको भूमिहार का वोट लेने में दिक्कत नहीं होगी.

ऑडियो में शिक्षा मंत्री यह कहते सुनाई पड़ रहे हैं कि भूमिहार वोट और यादव वोट अगर अग्रेसिव नहीं मिलेगा तो किस वोट से घोसी में चुनाव जीतेंगे. इसलिए जहानाबाद विधान सभा में शिफ्ट होना चाहते है. वहां से हमारी स्थिति गड़बड़ हो गई है. मंत्री जी किससे बात कर रहे हैं यह अभी स्पष्ट नहीं है लेकिन उनकी बातों से यह साफ जाहिर हो रहा है कि वे अब घोसी से चुनाव नहीं लड़ना चाहते.

हालांकि मंत्री जी ने सप्ताह भर पहले क्षेत्र बदलने के सवाल पर कहा था कि चुनाव लड़ना व्यक्तिगत मामला नहीं है. वे इसे पार्टी आलाकमान के उपर छोड़ते हैं. यह पार्टी का मामला है कि वह कहां से चुनाव लड़ाएगी या टिकट देगी या नहीं भी देगी. बता दें कि पिछले दिनों कुर्था से जेडीयू विधायक सत्यदेव कुशवाहा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो यादवों के गांव जाने से डरने की बात कह रहे थे. वीडियो वायरल होने के बाद उनकी खूब किरकिरी हुई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के सियासी माहौल पर तेजस्वी यादव बोले, 'नीतीश कुमार राज्यसभा नहीं जाना चाहते थे लेकिन...'
बिहार के सियासी माहौल पर तेजस्वी यादव बोले, 'नीतीश कुमार राज्यसभा नहीं जाना चाहते थे लेकिन...'
'बिना लाइसेंस बिहार में नहीं चलेगा एक भी मीट शॉप', डिप्टी CM विजय सिन्हा का ऐलान
'बिना लाइसेंस बिहार में नहीं चलेगा एक भी मीट शॉप', डिप्टी CM विजय सिन्हा का ऐलान
अनंत सिंह के जुलूस पर RJD ने कसा तंज, BJP बोली, '100 साल के बाद कोई...'
अनंत सिंह के जुलूस पर RJD ने कसा तंज, BJP बोली, '100 साल के बाद कोई...'
निशांत ने दंगा-हिंसा की बात कह RJD को घेरा था, अब तेजस्वी यादव ने कहा- 'डेटा निकालकर…'
निशांत ने दंगा-हिंसा की बात कह RJD को घेरा था, अब तेजस्वी यादव ने कहा- 'डेटा निकालकर…'

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
Israel-US Iran War Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
West Bengal Elections 2026: बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
Dry Mouth In The Morning: सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
Embed widget