एक्सप्लोरर

Rakshabandhan 2025: सीएम नीतीश ने रक्षाबंधन एवं 'बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस' पर वृक्ष को रक्षा सूत्र बांधा, किया पौधारोपण

Nitish Kumar: मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के बीच प्यार एवं स्नेह का त्योहार है.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रक्षा बंधन एवं 'बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस' के मौके पर पटना स्थित राजधानी वाटिका में वृक्ष को रक्षा सूत्र बांधा. मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राजधानी वाटिका में पौधे का रोपण भी किया. इसका उद्देश्य पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करना है.

बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस की शुरुआत

दरअसल 13 अगस्त 2012 को रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने "बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस" का शुभारंभ किया था. इसका उद्देश्य है कि पर्यावरण के प्रति लोग जागरूक हों, पौधों को संरक्षित करें और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें. जलवायु परिवर्तन से पृथ्वी पर हो रहे नुकसान को कम करने के लिए वृक्षारोपण करना एवं इन्हें बचाना अति आवश्यक है.

उन्होंने कहा कि जल-जीवन-हरियाली एवं अन्य योजनाओं के अंतर्गत बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया जा रहा है. राज्य में इको टूरिज्म को भी बढ़ावा दिया जा रहा है. राज्य सरकार की योजनाओं एवं प्रयासों से राज्य के लोग पर्यावरण, जीव-जंतुओं के संरक्षण तथा वृक्षारोपण के प्रति जागरूक हो रहे हैं.

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री सुनील कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की अपर मुख्य सचिव हरजोत कौर भी उपस्थित रहे.

मुख्यमंत्री ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

इससे पहले मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के बीच प्यार एवं स्नेह का त्योहार है. रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं और बदले में भाई जीवन भर उनकी रक्षा करने का वचन देते हैं.

राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा एवं महिला सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है. आज के दिन हम सभी को महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके सशक्तीकरण का संकल्प लेना चाहिए.

Bihar Police: बिहार पुलिस का एक्शन, अवैध हथियार तस्करों और गोली सप्लायरों पर शिकंजा, होगी सख्त कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget