एक्सप्लोरर

Bihar Politics: सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में होगी धुआंधार एंट्री! एक बयान से मची खलबली

Nitish Kumar Son Nishant Kumar News: जेडीयू के वरिष्ठ नेता और प्रदेश महासचिव परम हंस कुमार ने नीतीश कुमार के बेटे को ईमानदार छवि वाला बताया है. पढ़िए उन्होंने क्या कुछ कहा है.

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार (03 जून) को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इसके बाद कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या नीतीश कुमार अब दिल्ली रवाना होंगे? बिहार का क्या होगा? इस बीच एक तरफ जहां लोकसभा चुनाव का आज रिजल्ट आना है तो वहीं दूसरी ओर जेडीयू के वरिष्ठ नेता और प्रदेश महासचिव परम हंस कुमार के बयान से खलबली मच गई है. उनके बयान से सवाल उठ रहे हैं कि क्या अब नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में धुआंधार एंट्री करेंगे?

परम हंस कुमार ने सोमवार को कहा कि आज समय और परिस्थिति की जो मांग है नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पार्टी और राज्य हित में आगे आना चाहिए. नीतीश कुमार हमेशा परिवारवाद पर हमला करते रहे हैं इस पर परम हंस कुमार ने कहा कि यह बात सही है. वह अपनी जगह पर जिस बात को कहते हैं वह बिल्कुल सही है. परिवारवाद में जो सत्ता सुख भोगने की परंपरा चल चुकी है उसका हम लोग विरोध करते रहे हैं, लेकिन कहीं कोई ईमानदार, साफ-सुथरे नेता का कोई सुपुत्र हो जो ईमानदारी से देश की सेवा करना चाहता है, राज्य की सेवा करना चाहता है तो उसको आने में कोई दिक्कत नहीं है.

'निशांत के अंदर कोई लोभ-लालच नहीं'

परम हंस कुमार ने कहा कि निशांत कुमार के अंदर कोई भी लोभ-लालच नहीं है. चकाचौंध जीवन जीने की आदत उनको पसंद नहीं है. वह बेहतर से बेहतर बिहार की सेवा, पार्टी की सेवा कर सकते हैं इसलिए मैं मांग कर रहा हूं कि निशांत कुमार को निश्चित रूप से राजनीति में आना चाहिए.

निशांत कुमार के बारे में बताते हुए परम हंस कुमार ने आगे कहा कि वह बहुत अच्छे और दूरदर्शी नेता साबित हो सकते हैं. नीतीश कुमार के बाद क्या जेडीयू में कोई अच्छा नेता नहीं है? इस पर उन्होंने कहा कि निशांत को राजनीति में लाने की मांग करने का मतलब यह नहीं है कि हमारी पार्टी में जो नेता हैं वह अयोग्य हैं या हमारी पार्टी कमजोर हो गई है. हम तो इसलिए मांग कर रहे हैं कि पार्टी और बेहतर होगी. मजबूत हो जाएगी. राज्य का और ज्यादा विकास होगा.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार क्या दिल्ली की राजनीति करेंगे? इस पर परम हंस कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार क्या करेंगे यह उनका निर्णय होगा. हम लोगों की बस यही मांग है कि निशांत को राजनीति में आगे आना चाहिए. उन्होंने कहा कि मैंने अपनी भावना रख दी है. यह भावना सिर्फ मेरी नहीं पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं की है. राज्य के बड़े पैमाने पर जनता की यही भावना है कि निशांत कुमार को राजनीति में आना चाहिए. 

यह भी पढ़ें- Pappu Yadav: 'अगर जबरदस्ती लोकतंत्र की मौत होगी तो महाभारत का संग्राम होगा', नतीजे से पहले पप्पू यादव का विवादित बयान

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget