एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार का अधिकारियों को निर्देश- बढ़ाई जाए कोरोना टेस्ट की संख्या, लोगों को जल्द उपलब्ध कराएं रिपोर्ट

नीतीश कुमार ने कहा कि "कोरोना जांच की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ जांच की रिपोर्ट जल्द उपलब्ध कराया जाए, इससे संक्रमितों का समय पर इलाज किया जा सकेगा."

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विशेषज्ञों की राज्य में कोरोना के और मामले के बढ़ने की भविष्यवाणी के बीच सोमवार को कोरोना को लेकर उच्च्स्तरीय बैठक की. बैठक में मुख्यमंत्री ने नमूनों की जांच बढाने और जांच रिपोर्ट जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए. उन्होंने ऑक्सीजन आपूर्ति को लेकर भी जरूरी निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. विशेषज्ञों के मुताबिक अभी और बढ़ने की संभावना है. उन्होंने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर प्रत्येक पहलू पर विचार करें और परिस्थिति के अनुसार जरूरी कदम उठाएं.

नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा, "कोरोना जांच की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ जांच की रिपोर्ट जल्द उपलब्ध कराया जाए, इससे संक्रमितों का समय पर इलाज किया जा सकेगा." उन्होंने अन्य राज्यों में चुनाव के लिए जो भी पुलिस बल बाहर गई है, वापस लौटने पर उनका जांच करवाने के भी निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि आयुष चिकित्सकों, युनानी चिकित्सकों, दंत चिकित्सकों, सेवानिवृत्त चिकित्सकों का भी इस महामारी से निपटने में सहयोग लिया जाए.

हर हाल में ऑक्सीजन की आपूर्ति करनी है- नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना जांच में कुछ लोगों की आरटीपीसीआर निगेटिव आ रही है, लेकिन उनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण पाए जा रहे हैं, ऐसे मरीजों के इलाज की भी व्यवस्था अस्पतालों में सुनिश्चित कराएं. सरकारी या निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन आपूर्ति की जरूरत के मुताबिक कदम उठाने के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हर हाल में ऑक्सीजन की आपूर्ति करनी है. उन्होंने कहा कि जितना ऑक्सीजन आपूर्ति का कोटा केंद्र द्वारा तय किया गया है, उसके अलावे अगर और ऑक्सीजन की आवश्यकता हो तो राज्य सरकार अपने खर्च पर उपलब्ध कराएगी. उन्होंने दवा के साथ ऑक्सीजन की उपलब्धता पर्याप्त रखने पर जोर देते हुए कहा कि मरीजों को किसी प्रकार की परेशनी नहीं हो.

मुख्यमंत्री ने संचार माध्यमों के साथ-साथ माइकिंग के द्वारा भी कोरोना संक्रमण के प्रति लोगों को सतर्क और सजग करने के लिए अभियान चलाने के भी निर्देश दिए. बैठक में उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें-

Bihar Corona Update: 24 घंटों में 67 और लोगों की मौत, जानें- किस जिले में कितने नए मामले आए सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
मुंबई लोकल ट्रेन का यह वीडियो आपका दिन बना देगा, सीट पर सो रहे डॉगी पर पैसेंजर्स ने जमकर लुटाया प्यार
मुंबई लोकल ट्रेन का यह वीडियो आपका दिन बना देगा, सीट पर सो रहे डॉगी पर पैसेंजर्स ने जमकर लुटाया प्यार
क्या सच में नाग की मौत का बदला लेने आती है नागिन, अंधविश्वास या इसके पीछे है कोई साइंस?
क्या सच में नाग की मौत का बदला लेने आती है नागिन, अंधविश्वास या इसके पीछे है कोई साइंस?
Embed widget