एक्सप्लोरर

Electric Vehicle Expo: इलेक्ट्रिक व्हीकल एक्सपो का पटना में आयोजन, CM को पसंद आई दो गाड़ियां, मिले सरकारी 6 आर्डर

Electric Vehicle News: राजधानी पटना में आयोजित इलेक्ट्रिक व्हीकल एक्सपो के रिस्पांस से आयोजक काफी खुश हैं. वहीं, इस एक्सपो में गुरुवार को सीएम नीतीश कुमार भी पहुंचे थे.

पटना: बिहार का पहला इलेक्ट्रिक व्हीकल एक्सपो (Electric Vehicle Expo) का आज (11 जनवरी) राजधानी पटना में आयोजन किया गया. इस एक्सपो में देश की बड़ी-बड़ी कंपनियों ने हिस्सा लिया. प्रदूषण को कम करने और भविष्य के नवीकरणीय ऊर्जा को नई दिशा देने के लिए बड़ा आयोजन किया गया. परिवहन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) भी शामिल हुए और उन्होंने सभी गाड़ियों का मुआयना किया. साथ ही साथ उन्होंने मुख्यमंत्री कारकेट के लिए दो गाड़ियों को भी पसंद किया और इसके लिए उसी वक्त उन्होंने खरीदने का आदेश भी दे दिया. वहीं, मुख्यमंत्री सचिवालय से भी चार गाड़ियों का खरीदने का ऑर्डर दिया गया. यानी आज के एक्सपो में  मुख्यमंत्री की ओर से छह गाड़ियां खरीदी गई. 

'चार गाड़ियां सीएम सचिवालय में जाएंगी'

एक्सपो के आयोजक ईशा ने बताया कि मुख्यमंत्री को अपने लिए दो गाड़ियां पसंद आई. इसका उन्होंने मुआयना किया. एक गाड़ी की कीमत 52 लाख रुपये है उन्होंने अपने कारकेट के लिए दो गाड़ियां पसंद की हैं. वहीं, टोयोटा कंपनी के अधिकारी राजन वर्मा ने बताया कि आज सुबह में जॉइंट सेक्रेटरी दीपक कुमार के द्वारा पत्र के जरिए चार गाड़ियों का आर्डर किया गया है जो प्रति गाड़ी 29 लाख रुपये है. यह चार गाड़ियां सीएम सचिवालय में जाएंगी और उसके लिए हमें पैसे भी मिल चुके हैं. 

पटना के बाहर ग्रामीण क्षेत्रों में भी हम एक्सपो लगाएंगे- आयोजक

ईसा ने आगे बताया कि काफी खुशी हुई कि प्रदूषण मुक्त गाड़ियों का यहां एक्सपो एक दिनों के लिए लगाया गया था, लेकिन जिस तरह का रिस्पांस मिला है उसको देखते हुए एक दिन और बढ़ाकर हम लोग 2 दिन कर दिए हैं और अब पटना के बाहर ग्रामीण क्षेत्रों में भी हम एक्सपो लगाएंगे ताकि बिहार के अन्य लोगों को भी बैटरी पर चलने वाली गाड़ियों के बारे में जानकारी मिल सके और वह खरीद सके. कम पैसे में प्रदूषण में बचने का यह बहुत अच्छा साधन है.

ये भी पढ़ें: Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के लिए CM नीतीश को मिला आमंत्रण पत्र, केसी त्यागी ने दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
Mrityunjay Tiwari Resignation: मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget