एक्सप्लोरर

Upendra Kushwaha की 'बेवफाई' पर CM नीतीश का 'शिकवा', इशारों-इशारों में कहा- लगता है किसी और गली जाने लगे हो

CM Nitish Kumar Statement: उपेंद्र कुशवाहा और नीतीश कुमार इन दिनों आमने- सामने हो गए हैं. सोमवार को एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार ने उपेंद्र कुशवाहा पर जमकर हमला बोला.

पटना: जेडीयू (JDU) संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) जेडीयू में बागी बने हुए हैं. जेडीयू में 'एकला चलो' के सिद्धांत अपनाए हुए हैं. इससे जेडीयू के सभी नेता उपेंद्र कुशवाहा से काफी खफा हैं. सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) भी अब ज्यादा तवज्जो नहीं दे रहे हैं. उपेंद्र कुशवाहा रविवार को ट्वीट कर कमजोर होती जेडीयू पर बैठक बुलाई है. इसको लेकर सीएम नीतीश कुमार ने सोमवार को प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि हम हमेशा इज्जत देते रहे हैं लेकिन अचानक ये सब दो महीने के अंदर शुरू हो गया है. रोज बोलने का मतलब प्रचार करना है. पार्टी में कोई बोलेगा तो प्रचार नहीं होगा. जरूर किसी और के लिए बोल रहे हैं इसलिए प्रचार हो रहा है. उनको जो लगे करें. हम तो तीसरी बार भी एक्सेप्ट किए.

दो बार भागे फिर तीसरी बार आ गए- सीएम नीतीश कुमार

नीतीश कुमार ने उपेंद्र कुशवाहा की बैठक को लेकर कहा कि वो जो भी बोलें. उनकी जो इच्छा है वो बोलते रहें. हमने सभी को कह दिया है कि उन पर कुछ बोलने की जरूरत नहीं है. पार्टी की स्थिति आप देख रहे हैं. पिछली बार से भी ज्यादा लोगों ने सदस्यता अभियान में हिस्सा लिया. पहले कोई दिक्कत नहीं थी, लेकिन हम इधर (आरजेडी) के साथ आ गए तो परेशानी हो गई. उस पर ध्यान देने की कोई जरूरत नहीं है. हम उनको कितना आगे बढ़ाए. एमएलए बना दिए, पार्टी के लीडर बनाए. वो दो बार भागे फिर तीसरी बार आ गए तो हम क्या बोले. उनको आगे ही बढ़ाए. 

'चले भी जाएं तो जाने दीजिए'

आगे सीएम ने कहा कि वो चले भी जाएं तो जाने दीजिए. उनके जाने से पार्टी को कुछ होने वाला है क्या? आपको तो पता ही है कि हमारी पार्टी को कब नुकसान हुआ था. हम 2017 में जिसके साथ आए उन्होंने हर बार हमारी पार्टी का नुकसान किया. साल 2019 में उनको चुनाव लड़ना था उसके बाद हमने सीट के लिए कहा तो उन्होंने मना कर दिया. विधानसभा चुनाव के दौरान भी हम लोगों के कैंडिडेट के खिलाफ रहे. सपोर्ट नहीं किए. ये सब ऐसा होता है क्या. इस बार हम लोगों को कोई मतलब नहीं, रहिएगा काम कीजिए तो ठीक है. इसके अलावा हमको कोई मतलब नहीं है.

ये भी पढ़ें: क्या उपेंद्र कुशवाहा के हटने से JDU कमजोर हो जाएगी? इस समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री को दी बड़ी चेतावनी, पढ़ें ग्राउंड रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी युवाओं को गुमराह कर रहे! BJP ने दी चेतावनी
राहुल गांधी युवाओं को गुमराह कर रहे! BJP ने दी चेतावनी
'सम्राट चौधरी सातवीं फेल, अनपढ़, अपराधी हैं', बिहार CM को लेकर बोले प्रशांत किशोर
'सम्राट चौधरी सातवीं फेल, अनपढ़, अपराधी हैं', बिहार CM को लेकर बोले प्रशांत किशोर
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
Embed widget