एक्सप्लोरर

बैकफुट पर आने को तैयार नहीं CM नीतीश, विशेष राज्य के दर्जे की मांग को लेकर JDU ने खोला मोर्चा! शुरू किया ये काम

ललन सिंह ने कहा, " प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार का विकास दर पिछले डेढ़ दशक से लगभग 10 प्रतिशत रहा है. फिर भी बिना विशेष राज्य का दर्जा बिना राष्ट्रीय औसत को छूना मुश्किल है."

पटना: नीति आयोग (Niti Aayog) की रिपोर्ट में विकास मानकों पर बिहार के फिसड्डी राज्य साबित होने के बाद प्रदेश में फिर एक बार विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग उठने लगी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने खुद नीति आयोग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए केंद्र से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की है. वहीं, जेडीयू (JDU) के सभी मंत्रियों और नेताओं ने भी नीतीश के सुर में सुर मिलाया है. हालांकि, गठबंधन का हिस्सा होने के बावजूद बीजेपी (BJP) विशेष राज्य के दर्जे की मांग से इत्तेफाक नहीं रखती. बीजेपी के मंत्रियों का साफ तौर पर कहना है कि विशेष राज्य के दर्जे की कोई जरूरत नहीं है. 

बैकफुट पर आने को तैयार नहीं नीतीश

हालांकि, जातीय जनगणना के मुद्दे की ही तरह नीतीश अब विशेष राज्य के दर्जे की मांग पर भी बैकफुट पर आने को तैयार नहीं दिख रहे हैं. इसी का नतीजा है कि जेडीयू के नेता और मंत्रियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. पार्टी के नेता ये जस्टिफाई करने में जुट गए हैं कि आखिर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों दिया जाना चाहिए. उन्होंने ट्विटर पर एक हैशटैग की शुरुआत की है, जिसे "देश_के_प्रधान_बिहार_पर_दें ध्यान." का नाम दिया गया है.


बैकफुट पर आने को तैयार नहीं CM नीतीश, विशेष राज्य के दर्जे की मांग को लेकर JDU ने खोला मोर्चा! शुरू किया ये काम

नए साल से पहले अनंत सिंह को मिली बड़ी राहत, 2015 के डबल मर्डर केस में कोर्ट ने किया बरी

इसी हैश टैग का इस्तेमाल कर जेडीयू नेता बिहार के लिए विशेष दर्जे की मांग कर रहे हैं. पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा, "आखिर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं, इस नाइंसाफी के जिम्मेदार कौन?" वहीं, पार्टी अध्यक्ष ने ट्वीट कर लिखा, " प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का विकास दर पिछले डेढ़ दशक से लगभग 10 प्रतिशत रहा है. फिर भी बिना विशेष राज्य का दर्जा बिना राष्ट्रीय औसत को छूना मुश्किल है. इसलिए नीति आयोग की रिपोर्ट देखें."

मालूम हो कि मंगलवार को बीजेपी कोटा से मंत्री बने जीवेश मिश्रा ने कहा था कि बिहार को विशेष राज्य के दर्जे की कोई जरूरत नहीं है. राज्य विशेष काम करने के लिए बना है. ऐसे में दर्जा मिले या ना मिले इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. राज्य को विशेष पैकेज मिल रहा है. वहीं, उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने भी मांग को गलत बताया था.

यह भी पढ़ें -  

गायक छोटू छलिया पहुंचे राबड़ी आवास, 'भैया-भाभी' के लिए गाया गाना, खूब खुश हुईं रेचल, तेजस्वी बोले- बहुत बढ़िया

Bihar News: सरकार को चूना लगाकर SDPO ने बनाई थी लाखों की अवैध संपत्ती, तीन ठिकानों पर EOU ने की छापेमारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget