एक्सप्लोरर

राहुल गांधी के बाद अब PK! जिलों में ऐसे नेताओं को क्यों रोक रहा प्रशासन? चिराग पासवान ने बताया

Bihar Politics: चिराग पासवान रविवार (18 मई, 2025) की देर रात अपने संसदीय क्षेत्र हाजीपुर पहुंचे थे. चिराग ने साफ कहा कि हर चीज में विवाद नहीं करना चाहिए. डीएम-एसपी की बात भी सुननी चाहिए.

Bihar News: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले एक तरफ जहां प्रशांत किशोर एक्टिव हैं तो दूसरी ओर राहुल गांधी जैसे कांग्रेस के बड़े नेता भी दौरा कर रहे हैं. इन नेताओं की सक्रियता से प्रदेश की सियासी हलचल तेज हो गई है. बड़ी बात यह है कि ये नेता जो करना चाह रहे हैं वैसा इन्हें जिला प्रशासन की ओर से नहीं करने दिया जा रहा. दरभंगा में हुल गांधी को अंबेडकर छात्रावास में सभा करने की अनुमति नहीं दी गई तो रविवार (18 मई, 2025) को प्रशांत किशोर को नालंदा के कल्याण बिगहा गांव में नहीं जाने दिया गया. वे लोगों से मिलना चाहते थे. अब केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने इसको लेकर बड़ा बयान दिया है.

चिराग पासवान ने इसके पीछे का कारण बताते हुए कहा कि किसी को भी राजनीतिक द्वेष के कारण नहीं रोका जा रहा है. परिस्थिति के कारण और कोई अव्यवस्था न हो इसलिए स्थानीय प्रशासन इस तरीके का फैसला लेता है. चिराग पासवान रविवार (18 मई, 2025) की देर रात अपने संसदीय क्षेत्र हाजीपुर पहुंचे थे. वे एक श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए. यहीं उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में बयान दिया.

'राहुल गांधी बिहार आएं… मंथन करें'

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "हम लोग चाहते हैं कि विपक्ष के नेता बिहार आएं. राहुल जी को तो इतने समय बाद बिहार का याद आ रहा है तो यह अच्छी बात है. राहुल गांधी की लंबे समय तक बिहार में सरकार रही है. बिहार आकर राहुल गांधी को मंथन करना चाहिए कि आखिर क्या कारण है कि लंबे समय से उनकी सरकार यहां नहीं है और आज की तारीख में उनकी पार्टी सबसे कमजोर है. बिहार में एक समय में उनका मुख्यमंत्री होता था. ऐसे में जरूर आएं और मंथन करें."

जिलों में ऐसे नेताओं को जिला प्रशासन की ओर से रोकने को लेकर चिराग ने साफ कहा कि हर चीज में विवाद नहीं करना चाहिए. जिले के डीएम-एसपी की बात भी सुननी चाहिए. कहीं आपकी सुरक्षा को लेकर और समाज की सुरक्षा को लेकर उनके पास कोई जानकारी हो. 

यह भी पढ़ें- प्रशांत किशोर को मिल गया जन सुराज का राष्ट्रीय अध्यक्ष, इस नेता को सौंपने जा रहे कमान!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ज्ञानेश को बचाने के लिए सब ठप', सांसद पप्पू यादव बोले- 'सरकार का…'
'ज्ञानेश को बचाने के लिए सब ठप', सांसद पप्पू यादव बोले- 'सरकार का…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'
ज्ञानेश कुमार का जाना तय? इस्तीफे को लेकर कांग्रेस ने की बड़ी तैयारी
ज्ञानेश कुमार का जाना तय? इस्तीफे को लेकर कांग्रेस ने की बड़ी तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
'वो जंग भाजपा के खिलाफ नहीं', उप चुनाव में जीत के बाद राहुल पर भड़कीं ईरानी
'वो जंग भाजपा के खिलाफ नहीं', उप चुनाव में जीत के बाद राहुल पर भड़कीं ईरानी
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget