एक्सप्लोरर

Chirag Paswan: 2025 में किसके नेतृत्व में होगा बिहार में चुनाव? चिराग पासवान ने साफ-साफ बताया

Bihar Assembly Elections 2025: चिराग ने कहा कि इस बार भी विपक्ष ने लोकसभा चुनाव में कई दावे किए थे कि खाता नहीं खुलेगा. हकीकत में परिणाम क्या हुआ? हम लोग अधिसंख्य सीट बिहार में जीत गए.

Chirag Paswan News: बिहार में 2025 का विधानसभा चुनाव किसके नेतृत्व में लड़ा जाएगा इसको लेकर राजनीति खूब हो रही है. विपक्ष के नेता भी तंज कस रहे हैं. अब केंद्रीय मंत्री और हाजीपुर से सांसद चिराग पासवान का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने साफ-साफ बताया दिया है कि 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव किसके नेतृत्व में लड़ा जाएगा. चिराग ने रविवार (30 जून) को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के नेतृत्व में एनडीए (NDA) बिहार में चुनाव लड़ेगा.

'डबल इंजन की सरकार से हो सकता है विकास'

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "इस बार भी विपक्ष ने लोकसभा चुनाव में कई दावे किए थे कि खाता नहीं खुलेगा और तमाम तरह की बाते. हकीकत में परिणाम क्या हुआ? हमलोग अधिसंख्य सीट बिहार में जीत गए. मेरी पार्टी ने 5 की 5 सीट जीती. जनता ने तय कर लिया है कि डबल इंजन की सरकार से ही बिहार का विकास हो सकता है."

'लंबे समय तक ऐसा रहा है कि विरोधाभास की सरकार रही'

चिराग पासवान ने हाजीपुर लोकसभा सीट से इस बार चुनाव जीता है. उन्होंने इस जीत पर कहा कि विपक्ष तो यह भी दावा कर रहा था कि हम हाजीपुर सीट भी हार रहे हैं. चिराग ने कहा कि बिहार में एक लंबे समय तक ऐसा रहा है कि विरोधाभास की सरकार रही है. केंद्र में कोई और एवं राज्य में कोई और, ऐसे में एक लंबे समय के बाद जब बिहार को इंजन की सरकार मिली है तो बिहार की जनता का विश्वास है. बिहार की जनता ने हम लोगों के पक्ष में मतदान किया है. जो सीटें हमने हारी उसमें भी सबको कारण पता है. कहीं न कहीं हम ही लोग और बेहतर तरीके से चुनाव लड़ते तो परिस्थिति आज कुछ और होती.

यह भी पढ़ें- Rupauli By-Election 2024: रुपौली में उपचुनाव से पहले बीमा भारती ने पप्पू यादव से की मुलाकात, क्या हुई बात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी, शाह और CEC पर बरसे तेजस्वी यादव, बोले- 'जंतर-मंतर…'
PM मोदी, शाह और CEC पर बरसे तेजस्वी यादव, बोले- 'जंतर-मंतर…'
कांग्रेस के लोग मानने लगे SIR सही? चिराग पासवान की पार्टी का दावा
कांग्रेस के लोग मानने लगे SIR सही? चिराग पासवान की पार्टी का दावा
BJP-JDU का विलय फाइनल? एक तस्वीर से बिहार में सियासी खलबली!
BJP-JDU का विलय फाइनल? एक तस्वीर से बिहार में सियासी खलबली!
BJP की PC में राहुल गांधी का नाम लेकर क्या बोले ललन सिंह? 'आज तक...'
BJP की PC में राहुल गांधी का नाम लेकर क्या बोले ललन सिंह? 'आज तक...'

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget