एक्सप्लोरर

Chirag Paswan: आरक्षण संशोधन बिल पर बिहार सरकार के साथ हैं चिराग पासवान, CM नीतीश को याद दिलाया मराठा मुद्दा

Chirag Paswan Statement: चिराग पासवान ने आरक्षण संशोधन बिल पर समर्थन दिया है. उन्होंने कहा कि अगर मामला सुप्रीम कोर्ट तक जाता है तो मैं सरकार के साथ खड़ा रहूंगा.

हाजीपुर: आरक्षण संशोधन बिल ( Bihar Reservation Amendment Bill) के समर्थन में गुरुवार को चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने हाजीपुर में बयान दिया. उन्होंने कहा कि अगर यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक जाता है तो सरकार और उनकी कैबिनेट मजबूती से अपना पक्ष रखेगी. हम सब भी उनके साथ हैं, तो वहीं दूसरी तरफ उन्होंने कहा कि यह बिल सिर्फ राजनीतिक जुमला और राजनीतिक फायदे और चुनावी लाभ के लिए नहीं होनी चाहिए. चिराग पासवान ने नीतीश कुमार को याद दिलाया कि महाराष्ट्र के मराठा आरक्षण जो न्यायिक प्रक्रिया में लंबित है. बिहार में आरक्षण 50% से 75% बढ़ाए जाने को लेकर बिहार के विधान परिषद और विधानसभा में बहस हो रही है. 

आरक्षण का दायरा बढाई गई यह अच्छी बात है, लेकिन इसको इस तरीके से न बढाए जो सिर्फ राजनीतिक जुमला और राजनीतिक फायदे के लिए न हो. राजनीतिक लाभ के लिए यह घोषणा बनकर  सिर्फ न रह जाए.

'महाराष्ट्र के मराठा आरक्षण बिल विवादों में फंस गया'

चिराग पासवान आरक्षण संशोधन बिल के समर्थन में दिख रहे हैं, लेकिन आगे उन्होंने नीतीश सरकार और उनकी कैबिनेट पर सवाल खड़ा कर दिया. उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि अगर मामला सुप्रीम कोर्ट तक जाता है तो मैं सरकार के साथ खड़ा रहूंगा. चिराग पासवान ने उदाहरण देते हुए कहा कि देश के कई राज्यों में और राजनीतिक फायदे के लिए आरक्षण बढ़ाया गया, जो विवादों में फंसकर रह गया. उदाहरण के तौर पर चिराग पासवान महाराष्ट्र के मराठा आरक्षण बिल को याद दिलाया. उन्होंने कहा कि विवादों में फंस गया.

आरक्षण संशोधन विधेयक 2023 सर्वसम्मति से पास 

बता दें कि बिहार विधानसभा में गुरुवार को 'आरक्षण संशोधन विधेयक 2023' सर्वसम्मति से पास हो गया. विधेयक दो दिन पहले ही मंत्रिमंडल की बैठक से पास हो चुका है. दोपहर के बाद विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई तो सरकार ने विधानसभा में 'आरक्षण संशोधन विधेयक 2023' पेश किया, जिसका किसी पार्टी ने विरोध नहीं किया. इस विधेयक में 75% आरक्षण लागू होगा। इस आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर बीजेपी की ओर से संशोधन प्रस्ताव दिया गया था, जिसके विषय में संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी द्वारा सफाई दिए जाने के बाद बीजेपी के संबंधित सदस्यों ने संशोधन के प्रस्ताव को वापस ले लिया, जिसके बाद विधेयक पास हो गया.

ये भी पढ़ें: Nitish Controversy: 'बचपन खेल में खोया, जवानी नींद...', जनसंख्या नियंत्रण विवाद पर CM नीतीश को पशुपति पारस ने दी सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget