एक्सप्लोरर

Nitish Controversy: 'बचपन खेल में खोया, जवानी नींद...', जनसंख्या नियंत्रण विवाद पर CM नीतीश को पशुपति पारस ने दी सलाह

Pashupati Paras Statement: केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने गुरुवार को सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को कहना चाहता हूं कि आप अविलंब इस्तीफा दे दीजिए.

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने मंगलवार को विधान परिषद के सदन में जनसंख्या नियंत्रण पर स्पीच देने के दौरान उदाहरण के लिए आपत्तिजनक बातें बोल गए. इसके बाद विपक्ष ने जहां जमकर हंगामा किया. बीजेपी (BJP) लगातार हमला कर रही है. हालांकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस पर सदन में माफी भी मांग ली, लेकिन विपक्ष अभी भी उन्हें इस्तीफे की मांग कर रही है. अब केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बड़ी सलाह दी है. इतना ही नहीं नीतीश कुमार को फिर फिल्मी स्टार दिवंगत राज कपूर की फिल्माए हुए गानों से भी तुलना किया है. पशुपति पारस ने गुरुवार को कहा कि जिस तरह से नीतीश कुमार सदन में महिलाओं के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग किया है. राज कपूर का फिल्माया हुआ गाना  'बचपन खेल में खोया, जवानी नींद में सोया, बुढ़ापा देख कर रोया' वाली बात चरितार्थ हो रही है .

'आप अविलंब इस्तीफा दे दीजिए'

पशुपति पारस ने कहा कि नीतीश कुमार के मुख से निकले बयान से पूरे देश सहित बिहार का भी नाम बदनाम हुआ है. इसलिए मैं नीतीश कुमार को कहना चाहता हूं कि आप अविलंब इस्तीफा दे दीजिए नहीं तो आप कहीं आगे इससे भी बड़ी गलती कर देंगे. उन्होंने मुख्यमंत्री को सलाह दी कि आप अपने ही पार्टी के दलित या अतिपिछड़ा लोगों को मुख्यमंत्री की गद्दी सौंप दीजिए यही उनके भविष्य के लिए सबसे अच्छा काम होगा.

नीतीश कुमार पर बरसे पशुपति पारस 

केंद्रीय मंत्री ने नीतीश कुमार के बयानों की निंदा करते हुए कहा कि नीतीश कुमार को उम्र का तकाजा हो गया है. वह मानसिक रूप से बीमार हैं, उनका दिमागी संतुलन बिगड़ गया है. मैं तो कहता हूं कि निश्चित रूप से उनकी दिमागी संतुलन उनके कब्जे में नहीं है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के बयान से बिहार ही नहीं पूरा देश शर्मसार हुआ है. देश की आजादी के 75 साल हो गए अभी तक के इतिहास में किसी राजनेता ने ऐसी बात नहीं की होगी. खासकर वह जो मुख्यमंत्री के पद पर आसीन व्यक्ति जब महिलाओं के प्रति इस तरह का बयान करता हो. यह पूरी तरह अशोभनीय है. उन्होंने कहा कि वह सदन में बोल रहे थे, उन्होंने यह भी नहीं देखा कि सदन में सभी पार्टियों के महिलाएं बैठी हुई हैं. महिलाओं को उनकी बातों को सुनकर सदन छोड़कर बाहर निकलना पड़ा. महिलाएं रोने लगी और अब वह दूसरे दिन माफी मांग रहे हैं तो मैं इसकी पुरजोर निंदा करता हूं.

आरक्षण के मुद्दे पर बोले केंद्रीय मंत्री 

आरक्षण का दायरा बढ़ाये जाने को लेकर पारस ने कहा कि मैं राज्य सरकार के इस फैसले से सहमत हूं कि आरक्षण का दायरा अगर 65% किया जा रहा है तो ठीक है मैं स्वागत करता हूं, लेकिन जिस सर्वे के आधार पर फैसला लिया जा रहा है वह सर्वे ही पूरी तरह गलत है. मैं पहले से भी यह कहता रहा हूं कि बिहार सरकार ने जो जातीय आधारित गणना करवाई है. वह पूरी तरह गलत है. कई जगहों पर कई कई पंचायत में उनके कोई अधिकारी नहीं गए हैं. प्रखंड कार्यालय, जिला कार्यालय में बैठकर सर्वे का कागज बनाया गया है, इसलिए पहले सर्वे को सही करना जरूरी है.

ये भी पढे़ं: Bihar Politics: CM नीतीश की चाल में उलझी बीजेपी, जातीय गणना की रिपोर्ट और आरक्षण विधेयक पर स्टैंड अलग-अलग

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget