एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव 2025: चिराग पासवान की पार्टी ने बढ़ा दी NDA में टेंशन! 20 नहीं… जानिए कितनी सीटें चाहिए

Bihar Assembly Elections 2025: जमुई सांसद अरुण भारती ने सीटों को लेकर कहा कि जब सभी घटक दलों की सहमति बन जाएगी और उस पर फैसला हो जाएगा तो इसकी सूचना दे दी जाएगी. पढ़िए और क्या कहा है.

2025 के बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन और एनडीए गठबंधन दोनों में सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा एवं बयानबाजी शुरू हो गई है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एनडीए में जो फॉर्मूलों सीटों को लेकर सेट हुआ उसके अनुसार, जेडीयू 102, बीजेपी 101, चिराग पासवान की पार्टी 20, उपेंद्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी की पार्टी 10-10 सीट पर चुनाव लड़ सकती है. एक-दो सीटें घट-बढ़ सकती हैं. अब सीटों को लेकर चिराग पासवान की पार्टी के सांसद अरुण भारती ने बड़ा दावा ठोक दिया है. 

जमुई सांसद अरुण भारती ने शुक्रवार (29 अगस्त, 2025) को मीडिया से कहा कि एनडीए में सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत हो रही है. जब सभी घटक दलों की सहमति बन जाएगी और उस पर फैसला हो जाएगा तो उसके बाद मीडिया में इसकी सूचना दे दी जाएगी. 

अरुण भारती ने कहा, "जहां तक मेरा मानना है और यह मेरी व्यक्तिगत राय है कि जब से हमारी पार्टी 2000 में बनी थी उस वक्त से लेकर अब तक 25 वर्षों में मेरा गठबंधन जनता दल यूनाइटेड से नहीं रहा है. हम 2015 में एनडीए में घटक दल के रूप में चुनाव लड़े थे और लगभग 43 सीटों पर हमारी पार्टी चुनाव लड़ी थी. 2020 में हम अकेले बिहार विधानसभा की 135 सीटों पर चुनाव लड़े थे." 

उन्होंने कहा, "यह मेरी व्यक्तिगत राय है कि हमारी पार्टी के लिए जो सम्मानजनक सीटों का बंटवारा होगा तो इन्हीं दोनों आंकड़ों के बीच में होना चाहिए." अरुण भारती ने खुलकर सीटों का आंकड़ा नहीं बताया लेकिन उन्होंने साफ कर दिया कि 2015 में 43 सीटों पर चुनाव लड़े थे तो इससे कम सीट लेने गुंजाइश नहीं है.

मांझी और कुशवाहा की मांग भी अधिक

बता दें कि उधर जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की मांग भी ज्यादा सीटों की है. इस पर अरुण भारती ने कहा कि सभी दलों का अपनी ताकत के हिसाब से, अपनी जमीनी पकड़ के हिसाब से, स्ट्राइक रेट के हिसाब से सीटों का आकलन होना चाहिए. उन्होंने कहा, "हमारे नेता चिराग पासवान जनता के हर सुख-दुख में शामिल होते रहे हैं. जिसकी जितनी संख्या भारी होगी, जिसकी जितनी मजबूती होगी, उसको उतनी सीटों पर दावेदारी होगी."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! जानें कौन सा देश अमेरिका-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! कौन सा देश यूएस-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Embed widget