एक्सप्लोरर

Parliament Security Breach: संसद सुरक्षा चूक मामले में चिराग पासवान की बड़ी मांग, कहा- 'अगर सदन में...'

Security Breach in Parliament: चिराग पासवान ने कहा कि चूक तो हुई है. इस पर अध्ययन करने की जरूरत है. यह भी कहा कि जिम्मेदारी और जवाबदेही भी तय करने की जरूरत है.

पटना: संसद सुरक्षा चूक मामले में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जमुई सांसद चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने बड़ी मांग की है. बुधवार (14 दिसंबर) को संसद में हुई घटना पर चिराग पासवान ने कहा कि चूक तो हुई है. इस पर अध्ययन करने की जरूरत है. समीक्षा करने की जरूरत है. प्रोटोकॉल को और सख्त करना हो तो उसे किया जाना चाहिए.

चिराग पासवान ने कहा, "देश की संसद है और चुने हुए सांसद पर आते हैं. ना सिर्फ सांसदों की सुरक्षा का मामला है बल्कि देश के प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और रक्षा मंत्री यहीं पर बैठते हैं. ऐसे में अगर सदन में इस तरीके की घटना होगी तो यकीनन देश भर में इसका संदेश ठीक नहीं जाएगा. ऐसे में मुझे लगता है कि जिम्मेदारी और जवाबदेही भी तय करने की जरूरत है."

'कल को हो सकती है बहुत बड़ी घटना'

चिराग ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि संसद के परिसर में आम लोग जो विजिटर्स होते हैं वो पास लेकर घूमते हैं. बिना क्रॉस वेरिफाई किए वह व्यक्ति कौन है नहीं है कई बार सासंद लोग भी हस्ताक्षर कर देते हैं. बिना पहचान के सदन में किसी के भी जाने की अनुमति नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि दर्शक दीर्घा और सांसदों के बीच में कितनी दूरी है, लेकिन वह व्यक्ति इतनी सहजता से कूद गया. ये दर्शाता है कि आज ये घटना हुई है तो कल को कोई और बहुत बड़ी घटना घट सकती है. ऐसे में नियम कानून को और सख्त करने की जरूरत है. जिन सासंदों के माध्यम से लोग आते हैं या सांसद हस्ताक्षर करते हैं उसको और जितना सख्त करने की जरूरत है किया जाना चाहिए.

बुधवार को संसद में क्या हुआ था?  

बता दें कि बुधवार को लोकसभा में शून्यकाल की कार्यवाही चल रही थी. इस दौरान अचानक दर्शक दीर्घा से दो युवक सदन में कूद पड़े. इनमें से एक युवक ने सीटों पर कूदते हुए आगे की तरफ बढ़ना शुरू कर दिया. उस समय सदन में मौजूद सांसदों ने दोनों को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने जूते से कुछ निकालने का प्रयास किया. सांसदों ने दोनों को पकड़कर सुरक्षाकर्मियों के हवाले किया. सदन में सांसदों के बीच पटाखों से धुआं कर दिया. इसे बड़ी चूक मानी जा रही है.

यह भी पढ़ें- Patna Smart City: 'लंदन आई' के तर्ज पर बनेगा 'पटना आई', ऑटोमेटिक कार पार्किंग के साथ और भी बहुत कुछ

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget