एक्सप्लोरर

Chaiti Chhath 2025: आज चैती छठ का दूसरा दिन, जानें खरना का समय, कल अस्ताचलगामी सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य

Chaiti Chhath 2025: आज खरना करने के बाद छठ व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाएगा. आज का प्रसाद खाने के लिए लोग दूर-दूर से अपने इष्ट मित्रों और संबंधियों के यहां पहुंचते हैं. 

Chaiti Chhath 2025: लोक आस्था का महापर्व चैती छठ बीते मंगलवार (01 अप्रैल) से शुरू हो गया है. आज चार दिवसीय महापर्व का दूसरा दिन खरना है. छठ व्रती आज पूरे दिन उपवास रखकर शाम में गुड़ से बनी खीर और रोटी का प्रसाद ग्रहण करेंगे. आज के दिन का विशेष महत्व माना जाता है. कहा जाता है कि खरना का प्रसाद खाने के लिए लोग दूर-दूर से अपने इष्ट मित्रों और संबंधियों के यहां पहुंचते हैं. 

खरना के बाद शुरू हो जाएगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

खरना का प्रसाद बनाने के लिए छठ व्रती के अलावा उनके घर के लोग भी जुटे रहते हैं. प्रसाद बनाने के लिए गंगा घाट पर जाकर आज के दिन पानी लाना अति महत्वपूर्ण माना जाता है. इसको लेकर आज (बुधवार) सुबह से ही गंगा घाटों पर भीड़ देखने को मिली. आज खरना करने के बाद छठ व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाएगा. 

कल (गुरुवार) विभिन्न तरह के फल और ठेकुआ के साथ अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा. परसों शुक्रवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रत समाप्त हो जाएगा. बिहार और उत्तर प्रदेश में साल में दो बार छठ मनाया जाता है. एक शारदीय छठ जो कार्तिक महीने में होता है और दूसरा चैती छठ. इस छठ में घाटों पर भीड़ कम होती है. हालांकि चैती छठ भी करने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है. 

खरना पूजा और अर्घ्य का समय देखें (Kharna Time Arghya Time)

खरना की पूजा: आज शाम 06:10 बजे 07:15 बजे तक

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य: कल (गुरुवार) शाम 06:10 बजे तक

प्रातः कालीन सूर्य को अर्घ्य: शुक्रवार सुबह 05:49 बजे के बाद दिया जाएगा

पटना में भीड़ को देखते हुए प्रशासन मुस्तैद

पटना के छठ का काफी महत्व माना जाता है. ऐसे में घाटों पर भीड़ भी होती है. इसको देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट है. गर्मी का दिन है तो सभी घाटों पर पेयजल की विशेष व्यवस्था की गई है. सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं. अभी गंगा का जलस्तर काफी नीचे है और घाट काफी दूरी पर है, इसको लेकर जिला प्रशासन ने छठ व्रतियों के घर तक टैंकर से गंगाजल पहुंचाने की भी व्यवस्था की है.

यह भी पढ़ें- चुनाव से पहले बिहार कांग्रेस में बदलाव, नए जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी, कितने मुस्लिम चेहरों को मौका?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Patna News: पटना के कदमकुआं में प्रेमिका के घर मिली प्रेमी की लाश, भाई बोला- 'लड़की ने…'
पटना के कदमकुआं में प्रेमिका के घर मिली प्रेमी की लाश, भाई बोला- 'लड़की ने…'
Motihari News: मोतिहारी में परीक्षा देकर निकले युवक की कॉलेज कैंपस में हत्या, दौड़ा-दौड़ाकर गोदा चाकू, मचा हड़कंप
मोतिहारी में परीक्षा देकर निकले युवक की कॉलेज कैंपस में हत्या, दौड़ा-दौड़ाकर गोदा चाकू, मचा हड़कंप
बिहार: वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने दी सफाई, बोले- 'मैंने तो…'
बिहार: वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने दी सफाई, बोले- 'मैंने तो…'
'30 दिन में हो शिकायत का समाधान नहीं तो 31वें दिन अधिकारी सस्पेंड', CM सम्राट चौधरी का फरमान
'30 दिन में हो शिकायत का समाधान नहीं तो 31वें दिन अधिकारी सस्पेंड', CM सम्राट चौधरी का फरमान

वीडियोज

थलापति विजय के CM बनते ही Trisha Krishnan का वायरल पोस्ट, “The love is always louder” ने बढ़ाई dating rumours
Splitsvilla फेम Preet Singh ने खोले शो के बड़े secrets, fake fame, प्यार और heartbreak पर खुलकर की बात
Somnath Amrit Mahotsav: PM Modi ने सरदार वल्लभभाई पटेल को किया याद | Gujarat | BJP | Breaking
Somnath Amrit Mahotsav: Air Force planes created a 'heart' from smoke during Somnath festival
Thalapathy Vijay Car Collection, Swift से BMW i7 तक | Actor से Leader की Journey #vijay #autolive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में शांति की आखिरी उम्मीद खत्म! यूएस ने ठुकराया ईरान का ऑफर, होर्मुद बंद से तेल की कीमतों में आग
मिडिल ईस्ट में शांति की आखिरी उम्मीद खत्म! यूएस ने ठुकराया ईरान का ऑफर, होर्मुद बंद से तेल की कीमतों में आग
सुल्तानपुर: 'देश की जनता को समझ लेना चाहिए कि...', PM मोदी की अपील पर संजय सिंह का बड़ा बयान
सुल्तानपुर: 'देश की जनता को समझ लेना चाहिए कि...', PM मोदी की अपील पर संजय सिंह का बड़ा बयान
Priyansh Arya ने मैच की पहली गेंद पर छक्का जड़ रचा इतिहास, जानें IPL में कितनी बार हुआ ऐसा
प्रियांश आर्य ने मैच की पहली गेंद पर छक्का जड़ रचा इतिहास, जानें IPL में कितनी बार हुआ ऐसा
तारक मेहता की माधवी भिड़े की बेटी है इतनी खूबसूरत, 'सोनू' को भी भूल जाएंगे आप
तारक मेहता की माधवी भिड़े की बेटी है इतनी खूबसूरत, 'सोनू' को भी भूल जाएंगे आप
Explained: किन पार्टियों ने अपने पहले चुनाव में सरकार बनाई? प्रफुल्ल महंत से लेकर विजय थलापति तक पहली बार बने CM
किन पार्टियों ने पहले चुनाव में सरकार बनाई? प्रफुल्ल महंत से विजय थलापति तक पहली बार बने CM
दिलीप घोष को ग्रामीण विकास, अग्निमित्रा को महिला कल्याण... शुभेंदु कैबिनेट में जानें किसे कौन सा मंत्रालय
दिलीप घोष को ग्रामीण विकास, अग्निमित्रा को महिला कल्याण... शुभेंदु कैबिनेट में जानें किसे कौन सा मंत्रालय
5 हजार का निवेश और 25 हजार की कमाई, गाजर की इस खेती से किसानों ने कमाया मोटा मुनाफा
5 हजार का निवेश और 25 हजार की कमाई, गाजर की इस खेती से किसानों ने कमाया मोटा मुनाफा
Eye Cancer Risk Factors: आंखों में रहता है दर्द या दिखाई देने लगा है धुंधला तो हल्के में न लें, हो सकता है EYE कैंसर
आंखों में रहता है दर्द या दिखाई देने लगा है धुंधला तो हल्के में न लें, हो सकता है EYE कैंसर
Embed widget