एक्सप्लोरर

NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले में धनबाद से अमन सिंह गिरफ्तार, मिला CBI रिमांड, पटना में खुलेंगे कई राज

NEET Paper Leak Update: नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई को बड़ी सफलता मिली है. गिरफ्तार अमन सिंह के जरिए सीबीआई रॉकी को पकड़ने की कोशिश में है. अमन सिंह से सीबीआई पटना में पूछताछ करेगी.

NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने धनबाद से अमन सिंह को गिरफ्तार किया है. आज ( 4 जुलाई) पटना लाया गया है. अमन को सीबीआई रिमांड पर भेजा गया है. सीबीआई रिमांड पर आरोपी चिंटू और मुकेश से हुई पूछताछ में मिली जानकारी के बाद अमन की गिरफ्तारी हुई है. फरार चल रहे आरोपी रॉकी का अमन खास है.

रॉकी, संजीव मुखिया का रिश्तेदार है. रॉकी फरार है. रांची में होटल चलाता है. रॉकी पर शक है कि उसने नीट का प्रश्न पत्र लीक होने के बाद उसको पटना व रांची में एमबीबीएस छात्र से हल कराया व उसके बाद नीट अभ्यर्थियों को प्रश्न पत्र व उत्तर दिए गए व उत्तर रटवाया गया. वहीं, इस पूरे मामले में शक है कि अमन ने रॉकी का साथ दिया. अमन के जरिए सीबीआई रॉकी को पकड़ने की कोशिश में है.

सीबीआई को मिल सकती है अहम जानकारी 

अमन हजारीबाग का निवासी है. अमन सिंह की गिरफ्तारी से रॉकी और सॉल्वर्स के बारे में अहम जानकारी मिल सकती है. संजीव मुखिया कहां है? अमन से यह जानने की भी कोशिश में सीबीआई है. हजारीबाग गैंग से अमन का कनेक्शन है इसका शक है. अमन को गिरफ्तार कर पटना लाया गया है. सीबीआई ने कोर्ट में पेश किया. अमन की 4 दिनों की रिमांड सीबीआई को मिली है. 

झारखंड से 4 गिरफ्तार

सीबीआई ने नीट पेपर लीक मामले में झारखंड से कुल 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. जिसमें हजारीबाग से पत्रकार जमालुद्दीन, ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल एहसानुल हक और वाइस प्रिंसिपल इम्तियाज आलम शामिल हैं. इसके अलावा अब धनबाद से भी अमन को गिरफ्तार किया गया है. सीबीआई ने एहसानुल हक, इम्तियाज आलम, जमालुद्दीन, चिंटू, मुकेश, मनीष, आशुतोष को पहले से ही 7 दिनों की रिमांड पर ले रखी थी. गुरुवार को रिमांड की अवधि समाप्त हो गई.

मनीष, आशुतोष, मुकेश को ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया है. अमन, चिंटू, एहसानुल हक, इम्तियाज आलम, जमालुद्दीन को चार दिनों की रिमांड पर सीबीआई को सौंप दिया गया है. आमने सामने बैठाकर पूछताछ होगी.

ये भी पढे़ं: Nitish Kumar: 'आपका पैर छुए...', सीएम नीतीश IAS के सामने लगे हाथ जोड़ने, अधिकारियों का था ऐसा रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar News: राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में NDA की बैठक में क्या हुई चर्चा, मंत्री श्रवण कुमार ने किया खुलासा
राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में NDA की बैठक में क्या हुई चर्चा, मंत्री श्रवण कुमार ने किया खुलासा
बिहार राज्यसभा चुनाव: मतदान से पहले NDA में मंथन, 5वीं सीट पर जीत के लिए जोड़-तोड़ तेज
बिहार राज्यसभा चुनाव: मतदान से पहले NDA में मंथन, 5वीं सीट पर जीत के लिए जोड़-तोड़ तेज
Saharsa News: 'काहे भाग रही है... हम बंद कर दें', सहरसा में सभा से महिलाओं के जाने पर भड़के नीतीश कुमार
'काहे भाग रही है... हम बंद कर दें', सहरसा में सभा से महिलाओं के जाने पर भड़के नीतीश कुमार
'शराबबंदी फर्जी, माफियाओं की जेब में जा रहे 30 हजार करोड़', प्रशांत किशोर बोले राजस्व को नुकसान
'शराबबंदी फर्जी, माफियाओं की जेब में जा रहे 30 हजार करोड़', प्रशांत किशोर बोले राजस्व को नुकसान

वीडियोज

LPG Gas Crisis: LPG Supply अब बिना रुकावट? 24 घंटे का इंतजार बस! | Strait of Hormuz
Election Date Announcement: बंगाल में किसका चलेगा दांव? ममता के लिए क्या है चुनौती? | Mamata
LPG Gas Crisis: आ रहे 'शिवालिक-नंदादेवी'..चंद घंटे बाद...'सिलेंडर संकट' समाप्त! | Indian Ship
Iran Israel War: IRGC की इजरायल को खुली धमकी..Netanyahu को मारने की खाई कसम! | Khamenei | Trump
Iran Israel War: ईरान की बरसती मिसाइलों का खौफनाक वीडियो..हैरान कर देगा! | Khamenei | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या होर्मुज में युद्धपोत भेजेंगे चीन और ब्रिटेन? ईरान के खिलाफ ट्रंप की अपील पर आया जवाब
क्या होर्मुज में युद्धपोत भेजेंगे चीन और ब्रिटेन? ईरान के खिलाफ ट्रंप की अपील पर आया जवाब
'कुंभ से मेट्रो तक...हमने पहले किया', मुंबई में मंच से सपा चीफ ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
'कुंभ से मेट्रो तक...हमने पहले किया', मुंबई में मंच से सपा चीफ ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
Congress On Election: बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का आज ऐलान, कांग्रेस का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का आज ऐलान, कांग्रेस का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बीच मैदान पर सलमान आगा के साथ हुआ 'खेल', तो रावलपिंडी पुलिस ने भी नहीं बक्शा; रन आउट पर मजेदार पोस्ट वायरल
बीच मैदान पर सलमान आगा के साथ हुआ 'खेल', तो रावलपिंडी पुलिस ने भी नहीं बक्शा
‘जो दिखेगा वो बिकेगा’, कैमरा देखते ही अवनीत कौर ने टॉप को किया नीचे, वीडियो वायरल
‘जो दिखेगा वो बिकेगा’, कैमरा देखते ही अवनीत कौर ने टॉप को किया नीचे, वीडियो वायरल
Donald Trump Statement: 'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
Israel-US Iran War Live: खर्ग द्वीप पर अमेरिका ने मचाई तबाही तो बौखलाया ईरान, मिडिल ईस्ट में US ठिकानों पर बरपाया कहर
Live: खर्ग द्वीप पर US ने मचाई तबाही तो बौखलाया ईरान, अमेरिकी ठिकानों पर बरपाया कहर
बुक नहीं हो रहा भारत गैस का सिलेंडर तो न हो परेशान, नोट कर लें ये नंबर
बुक नहीं हो रहा भारत गैस का सिलेंडर तो न हो परेशान, नोट कर लें ये नंबर
Embed widget