एक्सप्लोरर

Caste Census: '30 साल पहले किसका शासन था?' तेजस्वी के बयान पर जीतन राम मांझी का पलटवार

Jitan Ram Manjhi: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने पूछा कि 2014 से पहले किसका शासन था? अगर वे चाहते तो क्या जाति जनगणना नहीं करा सकते थे?

Caste Census News: देश में जातीय गणना कराने के केंद्र सरकार के ऐलान के बाद बिहार में राजनीति अपने शबाब पर है. यानी बिहार चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टियों को एक दूसरे पर बयानबाजी का अच्छा मुद्दा मिल गया है. सभी अपने नफे नुकसान के हिसाब से इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. साथ ही क्रेडिट लेने की होड़ भी मची हुई है. इन सबके बीच केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने गुरुवार को आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि '30 साल से हमारी यही मांग थी.'
 
जीतन राम मांझी ने क्या कहा?
 
बोधगया में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने राष्ट्रीय जनगणना में जाति जनगणना को शामिल करने पर कहा, "जाति जनगणना कराने के लिए विभिन्न दलों के बीच लंबे समय से चर्चा चल रही थी. एक साल पहले हमने बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक सर्वदलीय बैठक की और प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की. उस समय उन्होंने कहा था कि हम इस पर विचार कर रहे हैं लेकिन राज्य चाहे तो इसे करा सकता है, फिर नीतीश कुमार और कुछ राज्यों ने जाति आधारित गणना कराई"

 
उन्होंने आगे कहा कि अब भारत सरकार ने जाति जनगणना कराने का फैसला किया है, जो बहुत ही सराहनीय है. इससे हर वर्ग के लोगों को उचित प्रतिनिधित्व मिलेगा. जो लोग आज कहते हैं कि 30 साल से हमारी यही मांग थी, तो 30 साल पहले किसका शासन था? 2014 से पहले किसका शासन था? अगर वे चाहते तो क्या जाति जनगणना नहीं करा सकते थे? वे कुछ नहीं करते, सिर्फ चिल्लाते हैं."
 
तेजस्वी यादव ने लिया था श्रेय
 
दरअसल जाति जनगणना के ऐलान के बाद तेजस्वी यादव ने कहा था कि देश के हर एजेंडे पर सरकार पीछे और लालू यादव आगे हैं. लालू जी की ये सोच 30 साल पुरानी थी, हमने जो लड़ाई लड़ी वो पूरी हुई. हमारी लड़ाई ही इन लोगों के लिए मजबूरी बनी. 
 

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर
'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर

वीडियोज

'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खोले गए, इंटरनेट सेवा भी बहाल
CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खोले गए, इंटरनेट सेवा भी बहाल
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget