एक्सप्लोरर

Caste Census: 'नीतीश ने दिखाया, अब देश ने अपनाया', पोस्टर लगाकर श्रेय लेने में जुटी JDU, पीएम मोदी भी हैं साथ

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में पपूरे देश में जातीय गणना कराने का निर्णय लेने के बाद बिहार में गुरुवार से पोस्टर की राजनीति शुरू हो गई है. पोस्टर लगाकर जेडीयू और आरजेडी दोनों इसे अपनी जीत बता रहे हैं.

Caste Census News: देश में जातीय गणना कराने के केंद्र सरकार के ऐलान के बाद बिहार में राजनीति चरम पर है. पार्टियों के जरिए क्रेडिट लेने की होड़ मची है. जेडीयू और आरजेडी दोनों इसे अपनी जीत बता रहे हैं. सीएम नीतिश कुमार की पार्टी जेडीयू ने इसका श्रेय लेते हुए पटना में एक पोस्टर लगाया है, जिसमें पीएम मोदी भी साथ हैं. 

जातीय गणना पर क्रेडिट लेने की होड़ 

30 अप्रैल को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में पपूरे देश में जातीय गणना कराने का निर्णय लेने के बाद बिहार में गुरुवार से पोस्टर की राजनीति शुरू हो गई है. आरजेडी जहां पोस्टर लगाकर इसे लालू और तेजस्वी की जीत बता रहा हैं, तो वहीं जनता दल यूनाइटेड इस निर्णय का पूरा श्रेय अपने ऊपर ले रही है.

पार्टी के जरिए पोस्टर लगाकर बताया जा रहा है कि नीतीश ने बिहार से शुरू किया अब उसे पूरे देश में अपनाया जा रहा है, लेकिन सबसे बड़ी बात है कि जेडीयू के पोस्टर में पीएम मोदी ने भी जगह बना ली है. जेडीयू प्रदेश कार्यालय के बाहर  एक बड़ा पोस्टर लगाया गया है, जिसमें एक साइड में जनता के साथ भारत के मानचित्र की तस्वीर बनाई गई है तो दूसरे साइड में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ी तस्वीर लगाई गई है.

इस पोस्ट में सबसे ऊपर बोल्ड अक्षर में लिखा गया है "नीतीश ने दिखाया, अब देश ने अपनाया" तो उसके नीचे "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद" भी लिखा गया है. इस पोस्ट में जेडीयू का चुनाव चिन्ह तीर भी बीच में लगाया गया है और वहीं पर लिखा गया है "जातिगत गणना, बिहार से भारत तक" पोस्टर में सबसे नीचे लिखा गया है. "अब होगी गिनती, बनेगी सबकी नीति, जातिगत जनगणना का ऐतिहासिक फैसला".

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए का हथियार

पोस्टर की राजनीति से यह तो तय तप हो गया है कि एनडीए बिहार विधानसभा चुनाव में इस मुद्दे को बड़ा चुनावी हथियार बनाने वाली है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इसका पूरा श्रेय दिया जाएगा. बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी कई बार बोल चुके हैं कि बिहार में विधानसभा का चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काम पर लड़ा जाएगा.

ऐसे में अब केंद्र सरकार के जरिए नीतीश के किए गए कामों को और आगे बढाकर जनता के बीच जाने के लिए रास्ता तैयार कर लिया है. हलांकि पूरे देश में जातीय गणना होगी, लेकिन इस निर्णय के बाद सबसे पहला चुनाव बिहार में होना है तो निश्चित तौर पर बिहार की राजनीति में यह मुद्दा ज्यादा महत्व रखेगा.

ये भी पढ़ें: मोतिहारी में सोयाबीन तेल का टैंकर पलटा, लूटने के लिए जिसे जो मिला लेकर दौड़ा

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget