एक्सप्लोरर

Gopal Mandal: '...तो तुम्हें मरवा भी देंगे', सीएम नीतीश के विधायक ने रिटायर्ड सैनिक को भी नहीं छोड़ा, मामला दर्ज

MLA Gopal Mandal: सीएम नीतीश कुमार के विधायक पर रिटायर्ड हवलदार को ही धमकी देने का आरोप लगा है. भागलपुर में जेडीयू एमएलए गोपाल मंडल पर केस दर्ज हुआ है.

Case Against JDU MLA Gopal Mandal: जेडीयू के बड़बोले विधायक गोपाल मंडल (Gopal Mandal) एक बार फिर अपनी जुबान के कारण चर्चा में हैं. अक्सर लोगों के लिए उलट-पुलट बात करने वाले विधायक एक बार फिर आरोप में घिरे हैं, यहां तक कि उन पर केस भी दर्ज हो गया है. दबंगई दिखाने के लिए मश्हूर सीएम नीतीश कुमार के इस विधायक पर रिटायर्ड हवलदार को ही धमकी देने का आरोप है. 

रिटायर्ड हवलदार की जमीन पर कब्जे का आरोप

दरअसल विधायक गोपाल मंडल पर एयरफोर्स के रिटायर्ड हवलदार की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगा है. रिटायर्ड हवलदार ने आरोप लगाया है कि गोपाल मंडल ने धमकी दी थी कि ‘अब हमने जमीन पर कब्जा करवा दिया है, तो तुम्हें मरवा भी देंगे.’ इस आरोप के बाद गोपाल मंडल के खिलाफ ये एफआईआर बुधवार को भागलपुर में दर्ज हुई है. 

जानकारी अनुसार रिटायर्ड सैनिक ने भवानीपुर गांव में विवादित जमीन पर कब्जा करने के मामले में ये केस दर्ज कराया है. भवानीपुर गांव के रहने वाले रिटायर्ड सैनिक नंदन यादव ने गोपाल मंडल समेत कई अन्य लोगों पर भी अपनी जमीन पर कब्जा करने की बात थाने में कही है. 

रंगरा थाना में नंदन यादव ने बाताया कि 21 नवंबर को पवन यादव, दरोगी यादव, कैलाश यादव और टुनो यादव ने उनकी जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया. इन लोगों ने रात में नंदन यादव के घर पर फायरिंग भी की. उसके बाद धमकी देते हुए कहा कि कि यह जमीन अब उनकी है. रिटायर्ड सैनिक नंदन यादव का आरोप है कि इस पूरे मामले में विधायक गोपाल मंडल भी शामिल हैं. विधायक ने अंचल कार्यालय में दबाव बनाकर उनकी जमीन की रसीद कटवा दी है.

विधायक पर रिटायर्ड सैनिक का क्या है आरोप?

आरोप में रिटायर्ड सैनिक ने ये भी कहा है कि उनके घर पर जो लोग आए थे उन्होंने विधायक का ही नाम लिया था. उन्होंने कहा था कि 'हमलोगों के ऊपर विधायक गोपाल मंडल का हाथ है. तुम कुछ नहीं कर पाओगे'. रंगरा थाने में सीओ ने दोनों पक्षों से जमीन के कागजात जमा करने को कहा था, लेकिन आरोपियों ने कागजात जमा नहीं किए. इसके बाद विधायक गोपाल मंडल ने अंचल कार्यालय आकर सीओ पर दबाव बनाकर विपक्षी लोगों के नाम पर जमीन की रसीद कटवा दी.

ये भी पढ़ेंः  Minister Sunil Kumar: 'पिटीशन दें तो जांच कर कार्रवाई होगी...', पाटलिपुत्र कॉलेज के छात्रों को मंत्री सुनील कुमार का आश्वासन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पवन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने लगाया जुर्माना; पेशी का आदेश
पवन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने लगाया जुर्माना; पेशी का आदेश
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget