एक्सप्लोरर

Minister Sunil Kumar: 'पिटीशन दें तो जांच कर कार्रवाई होगी...', पाटलिपुत्र कॉलेज के छात्रों को मंत्री सुनील कुमार का आश्वासन

Sunil Kumar: सुनील कुमार ने कहा कि 2025 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही नेतृत्व करेंगे, इसमें कोई शक नहीं है. किसी को कोई शक नहीं होना चाहिए नेतृत्व कौन करेगा? 

Minister Sunil Kumar: पाटलिपुत्र कॉलेज प्रशासन की अनियमितता के खिलाफ बुधवार को छात्रों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया. इस पर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार (Sunil Kumar) ने कहा कि हमने पढ़ा है, उन लोगों से अनुरोध है कि जो भी उनके बारे में शिकायत है वह अलग से हमसे मिल लें. हम लोग निश्चित रूप से उसको निराकरण करने का कोशिश करेंगे, जो उनकी समस्या है उसको दूर करेंगे. हाल में पटना यूनिवर्सिटी में भी कुछ समस्याएं थी राज्यपाल ने भी इंटरविन किया हमने भी इंटरविन किया वह समस्या दूर हुई. कॉलेज प्रशासन के बारे में जो कोई पिटीशन देंगे उसकी जांच कर कार्रवाई होगी. 

ट्रांसफर पोस्टिंग मामले पर मंत्री ने क्या कहा?

वहीं, शिक्षक ट्रांसफर पोस्टिंग मामले पर मंत्री ने कहा कि यह अभी कंपैशनेस्ट ग्राउंड पर ट्रांसफर के मामले हैं. असाध्य रोग मामले या दूरी के आधार पर शेष जो मामले हैं, वो साक्षमता परीक्षा हो जाएगी तब बाकी लोगों का किया जाएगा. इस तरह का विशिष्ट समस्या जिनकी थी उन लोगों ने पोर्टल पर अपना आवेदन दिया है. बिहार में एनडीए के नेतृत्व पर अमित शाह की चुप्पी और नीतीश कुमार के नाम पर मुहर नहीं लगने के सवाल पर मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि जहां तक नेतृत्व का प्रश्न है, 2025 के चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही नेतृत्व करेंगे इसमें कोई शक नहीं है.  किसी को कोई शक नहीं होना चाहिए नेतृत्व कौन करेगा? 

नीतीश कुमार ने जो कहा वो किया- सुनील कुमार

नीतीश कुमार की यात्रा पर विपक्ष के जरिए उठाए गए सवाल पर मंत्री ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा और किया सारे वादों को पूरा किया है. एक करोड़ 40 लाख से ज्यादा जीविका दीदी हैं. 50% गर्ल्स स्टूडेंट स्कूल कॉलेज जा रही हैं. साइकिल योजना, पोशाक योजना या प्रोत्साहन योजना महिला उद्यमी योजना ,महिलाओं के लिए जितना हो सकता है वह कर रहे हैं.  कुछ दिनों में प्रगति यात्रा पर निकलने वाले हैं और देखेंगे महिलाओं को सशक्तिकरण के लिए ओर क्या कुछ किया जा सकता है. 

ये भी पढ़ेंः Bihar Politics: महिलाओं के लिए पहले ऐलान फिर पोस्टर से प्रचार, 2025 से पहले तेजस्वी यादव ने चल दिया दांव

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget