एक्सप्लोरर

BPSC अभ्यर्थियों का 11 सदस्यीय शिष्टमंडल राज्यपाल से करेगा मुलाकात, अब अनशन तोड़ेंगे प्रशांत किशोर?

BPSC Student Protest: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर का आमरण अनशन आज 12वें दिन भी जारी है. अब राज्यपाल ने पहल करते हुए छात्रों के प्रतिनिधिमंडल को मिलने के लिए बुलाया है.

Prashant Kishor News: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने सोमवार (13 जनवरी) एक कांफ्रेंस को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने बताया कि 11 छात्रों का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मिलने के लिए जा रहा है. बीपीएससी अभ्यर्थी राज्यपाल से अनुरोध करने जा रहे हैं कि एक उच्च स्तरीय जांच कमेटी का गठन किया जाए ताकि छात्रों की बात बिहार लोक सेवा आयोग और सरकार जो कह रही है उसमें सच्चाई क्या है वो जनता के सामने आ सके. राज्यपाल के ऑफिस से 11 छात्रों को शिष्टमंडल के तौर पर दो बजे मिलने का समय दिया गया है.

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि राज्यपाल की तरफ से आश्वस्त किया गया है कि जहां तक हो सके वे अपनी ओर से कोशिश करेंगे छात्रों को न्याय मिले. जन सुराज के सूत्रधार ने बताया कि 12 दिनों से उनका अनशन जारी है. अभी अनशन तोड़ने पर कोई निर्णय नहीं लिया है. 

ये 11 छात्र करेंगे राज्यपाल से मुलाकात

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से बीपीएससी अभ्यर्थियों का 11 सदस्यीय शिष्टमंडल मुलाकात करेगा. इसमें सुभाष कुमार ठाकुर, सौरव कुमार, अनुराग, आकाश आनंद, अमन कुमार, संदीप गिरी, राम कश्यप, ऋषभ कुमार, निखिल, संदीप सिंह और नीतीश कुमार शामिल हैं.

'राज्यपाल कोई न कोई उचित निर्णय जरूर लेंगे'

इस दौरान अभ्यर्थियों ने भी मीडिया से बातचीत की. छात्र सुभाष ठाकुर ने बताया कि राज्यपाल की ओर से बुलावा आया है. हम छात्रों से वे मिलना चाहते हैं. हमें उम्मीद है कि राज्यपाल कोई न कोई उचित निर्णय जरूर लेंगे. हम वहां से खाली हाथ नहीं लौटेंगे.

अभ्यर्थी सौरव कुमार ने कहा कि हमारा धरना 18 दिसंबर से गर्दनीबाग में चल रहा है. कई प्रदर्शन भी हुए. मुख्य सचिव को ज्ञापन भी सौंपा गया, लेकिन अभी तक कोई जांच नहीं हुई. राज्यपाल से मिलकर हम जांच कमेटी गठित करने की मांग करेंगे. उन्हें सारी समस्याओं से अवगत करवाएंगे. हमें उम्मीद है कि कोई न कोई हल जरूर निकलेगा. छात्र अनुराग ने कहा कि हमें उम्मीद है कि राज्यपाल हमें पॉजिटिव रिस्पांस देंगे.

यह भी पढ़ें: प्रशांत किशोर तोड़ेंगे आमरण अनशन? कल कैंप लगाने से रोका गया था, अब राज्यपाल ने की पहल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
'ज्ञानेश को बचाने के लिए सब ठप', सांसद पप्पू यादव बोले- 'सरकार का…'
'ज्ञानेश को बचाने के लिए सब ठप', सांसद पप्पू यादव बोले- 'सरकार का…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget