एक्सप्लोरर

BPSC की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा आज, एक ही पाली में 950 केंद्रों पर होगा एग्जाम, यहां जानें जरूरी गाइडलाइंस

70th BPSC Exam: बीपीएससी की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा के लिए बिहार लोक सेवा आयोग ने जरूरी गाइडलाइन जारी की है. इसके अनुसार 11 बजे के बाद परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी.

70th BPSC Exam Guidelines: बिहार में आज (13 दिसंबर) 70वीं बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. प्रदेश के 36 जिलों में बीपीएससी परीक्षा के लिए 950 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इसमें करीब 4.83 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे. 2035 पदों के लिए बीपीएससी परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. इनमें सब डिवीजन ऑफिसर (SDO), सीनियर डिप्टी ऑफिसर, डीएसपी और अन्य पद शामिल हैं. परीक्षा का आयोजन एक ही पाली में दोपहर 12 बजे से 2 बजे के बीच होगा. परीक्षा केंद्रों पर 11 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी.

आयोग ने जारी की ये गाइडलाइन

बिहार लोक सेवा आयोग ने परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए गाइडलाइन जारी की है. इसके अनुसार किसी तरह के गैर कानूनी काम को रोकने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाए गए हैं. इसके साथ ही परीक्षा संचालन से संबंधित पूरी प्रक्रिया पर सीसीटीवी से भी नजर रखी जाएगी. परीक्षा हॉल में मोबाइल, ब्लुटुथ, वाई-फाई, गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर, समार्ट वॉच, आदि इलेक्ट्रॉनिक सामग्री को लेकर जाना और इनके इस्तेमाल की मनाही है.

कदाचार के दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

इस परीक्षा में उम्मीदवारों को कदाचार में लिप्त पाए जाने पर बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम, 1981 के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी. परीक्षा के दौरान अगर कोई अभ्यर्थी कदाचार करते हुए पकड़ा गया तो उसे इस परीक्षा सहित अगले 5 साल के लिए आयोग की परीक्षाओं में भाग लेने से वंचित कर दिया जाएगा. इसके साथ ही भ्रामक और अफवाह फैलाने की स्थिति में 3 वर्षों के लिए आयोग की परीक्षा से वंचित किया जाएगा. आरोप मुक्त परीक्षा BPSC के लिए अभी सबसे बड़ी चुनौती है. आयोग ही नहीं सारा सिस्टम एग्जाम को सफल बनाने में जुटा है. 

नॉर्मलाइजेशन के लिए हुआ था हंगामा

बीपीएससी परीक्षा ऐसे समय में हो रही है, जब हाल के दिनों में बिहार में एक के बाद एक अलग-अलग परीक्षाओं का पेपर लीक हुआ है- जैसे BPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा, सिपाही भर्ती परीक्षा, नीट परीक्षा, CHO भर्ती परीक्षा इत्यादि. इसलिए आज होने वाली परीक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन आयोग पूरी तरह अलर्ट मोड में है.

खासकर सोशल मीडिया की किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील अभ्यर्थियों से की गई है. बीते हफ्ते ही परीक्षा को लेकर जमकर बवाल हुआ था. नार्मलाइजेशन लागू करने के विरोध में अभ्यर्थियों ने धरना प्रदर्शन किया था, जिसको लेकर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था. हंगामा बढ़ता देख आयोग को सफाई देनी पड़ी थी की नॉर्मलाइजेशन लागू नहीं होगा.

यह भी पढ़ें: जहानाबाद कलेक्ट्रेट में ADM और BJP नेता के बीच नोक-झोंक, सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
कोटा: 'बदबू आ रही है...', एंबुलेंस वालों ने किया मना तो कचरा गाड़ी से ले गया भाई का शव
कोटा: 'बदबू आ रही है...', एंबुलेंस वालों ने किया मना तो कचरा गाड़ी से ले गया भाई का शव

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
क्या इंदौर में भी 250 बनाकर हार जाएगी टीम इंडिया? कितना है सबसे बड़ा रन चेज
क्या इंदौर में भी 250 बनाकर हार जाएगी टीम इंडिया? कितना है सबसे बड़ा रन चेज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget