एक्सप्लोरर

बिहार की कोकिला को बॉलीवुड भी करेगा याद, शारदा सिन्हा ने कैसे बदल दी थी सलमान खान की किस्मत?

Sharda Sinha Death: शारदा सिन्हा ने भोजपुरी और मैथिली के साथ-साथ बॉलीवुड में कई गाने गाए हैं. सलमान खान की फिल्म 'मैंने प्यार किया' और 'हम आपके हैं कौन' में शारदा सिन्हा ने गीत गाए हैं.

Sharda Sinha Died: बिहार की कोकिला शारदा सिन्हा सिर्फ छठ और विवाह के गीत के लिए ही नहीं याद की जाएंगी बल्कि बॉलीवुड भी उनको याद करेगा. शारदा सिन्हा ने भोजपुरी और मैथिली के साथ-साथ बॉलीवुड में कई गाने गाए हैं. शारद सिन्हा ने दो ऐसे गीत गाए कि एक तरह से बॉलीवुड के एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की किस्मत ही बदल गई. 

दरअसल सलमान खान की पहली फिल्म (बतौर लीड एक्टर) 'मैंने प्यार किया' में शारदा सिन्हा ने एक गाना गाया था 'कहे तो से सजना'. इस गीत ने लोगों को भावुक कर दिया था. इस फिल्म में सलमान खान को बड़ी सफलता मिली थी. यह कम खर्च में अधिक पैसा कमाने वाली फिल्म थी. इसके बाद जब सलमान खान को जब दूसरी फिल्म 'हम आपके हैं कौन' आई तो फिल्म के डायरेक्टर ने एक गीत के लिए शारदा सिन्हा को ही चुना. शादी में विदाई के गीत को शारदा सिन्हा ने गाया था. यह फिल्म भी काफी हिट हुई थी.

'1989 में ई थी फिल्म मैंने प्यार किया'

वैसे तो सलमान खान की पहली फिल्म थी 'बीवी हो तो ऐसी'. हालांकि इसमें वे सहायक भूमिका में दिखे थे. 1989 में रिलीज हुई सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी फिल्म 'मैंने प्यार किया' जब पर्दे पर आई तो सलमान खान और भाग्यश्री की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया. यह फिल्म पारिवारिक थी और शारदा सिन्हा ने इस फिल्म में जो गीत (कहे तो से सजना...) गाए उसका धुन आज भी लोगों के दिलों में बजता है.

सलमान खान की एक फिल्म 1994 में रिलीज हुई जिसका नाम है 'हम आपके हैं कौन'. इस फिल्म में सलमान खान और माधुरी दीक्षित की जोड़ी को लोगों ने इतना पसंद किया कि यह फिल्म हिट हो गई. इस फिल्म में भी शारदा सिन्हा ने अपनी आवाज दी थी. शादी का एक गीत 'बाबुल जो तुमने सिखाया...' गाकर शारदा सिन्हा ने सलमान खान को घर-घर तक पहुंचा दिया. आज भी शादी-विवाह के समय में यह गीत घरों में बजते हैं. शारदा सिन्हा कई और बॉलीवुड फिल्मों में गीत गा चुकी हैं. 'तार बिजली से पतले हमारे पिया' को भी लोगों ने खूब पसंद किया था.

यह भी पढ़ें- Sharda Sinha Death: पटना में होगा शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार, जाते-जाते बेटे को बता गईं अंतिम इच्छा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget