एक्सप्लोरर

Bihar Next CM: बिहार के अगले मुख्यमंत्री के सवाल पर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, 'जो भी होगा...'

Bihar Next CM News: दिल्ली से पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एयरपोर्ट पर मीडिया से बात कर रहे थे. इसी दौरान अगले सीएम को लेकर गिरिराज सिंह मीडिया ने सवाल किया.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • सीएम नीतीश कुमार 10 अप्रैल को दिल्ली में लेंगे राज्यसभा की सदस्यता.
  • इस बीच बिहार के अगले मुख्यमंत्री पर गिरिराज सिंह ने बयान दिया है.
  • साथ ही गिरिराज सिंह ने तेजस्वी पर केरल में प्रचार को लेकर निशाना साधा.
  • बंगाल चुनाव पर बोले- टीएमसी गुंडों पर कानून अपना काम करेगा.

बिहार के सियासी गलियारे में यह चर्चा तेज हो गई है कि नीतीश कुमार सीएम पद से एक तरफ 9 अप्रैल को इस्तीफा देंगे तो वहीं 10 अप्रैल को दिल्ली में राज्यसभा की सदस्यता लेंगे. इन सबके बीच बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इस पर भी सबकी नजरें टिकी हैं. केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

बुधवार (01 अप्रैल, 2026) को दिल्ली से पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से एयरपोर्ट पर मीडिया ने सवाल किया कि नीतीश कुमार इस्तीफा देने वाले हैं, तो अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस पर गिरिराज सिंह ने कहा, "बिहार में नेतृत्व के सवाल पर जो भी होगा… भारतीय जनता पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व और नीतीश कुमार, दोनों मिलकर यानी मोदी जी, अमित शाह और नीतीश कुमार तय करेंगे." 

तेजस्वी यादव पर भी किया हमला

वहीं तेजस्वी यादव के द्वारा केरलम में प्रचार पर गिरिराज सिंह ने कहा बिहार तो उनसे संभल नहीं रहा है केरलम गए थे. तेजस्वी पर बरसते हुए आगे कहा कि वहां (केरलम) तो हमारी लड़ाई एक कांग्रेस मुस्लिम लीग से है, दूसरा वामदल से है. उन्होंने कहा कि केरलम में बीजेपी की उदय तय है. इसके साथ ही गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव को लेकर और भी बहुत कुछ कहा.

यह भी पढ़ें- Pawan Singh: पवन सिंह को BJP में कौन सा पद मिलेगा? मनोज तिवारी बोले- 'भाजपा उन्हें जल्द…'

बंगाल चुनाव पर क्या बोले गिरिराज सिंह?

मीडिया से बातचीत के क्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बंगाल चुनाव पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "ममता बनर्जी गरीबी पर नहीं बोलेंगी… कर्मचारियों का वेतन सातवें आयोग के अनुसार मिले, इस पर नहीं बोलेंगी. वहां महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर, बलात्कार पर नहीं बोलेंगी…."

उन्होंने आगे कहा, "वहां के कर्मचारी, पुलिस और गुंडे संभल जाएं, इस बार सरकार बदलने वाली है. अगर टीएमसी के गुंडों ने गुंडागर्दी की तो वहां कानून अपना काम करेगा."

यह भी पढ़ें- बेटे निशांत ने कही ऐसी बात कि सुनकर गदगद हो जाएंगे नीतीश कुमार, 'अपराधी राज की…'

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?

वीडियोज

वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?
कौन 'गद्दार'! जंग आर-पार !
'प्रदर्शनी' Vs 'प्रदर्शन' तस्वीर वाली जंग!
Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
Embed widget