एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार के लिए तेजस्वी यादव ने बंद किए दरवाजे तो भड़के मंत्री संतोष सिंह, कर दी ये भविष्यवाणी!

Bihar Politics: श्रम संसाधन विभाग के मंत्री संतोष कुमार सिंह सोमवार को रोहतास में पत्रकारों से बात कर रहे थे. पढ़िए तेजस्वी यादव को लेकर उन्होंने क्या कुछ कहा है.

Bihar News: साल 2025 में बिहार विधानसभा का चुनाव होना है. इससे पहले अटकलें तेज हो गई हैं कि क्या फिर कोई खेला हो सकता है? नीतीश कुमार (Nitish Kumar) एनडीए में ही रहेंगे या साथ छोड़ देंगे? एक तरफ आरजेडी के ही नेता अपने बयान के जरिए नीतीश कुमार को ऑफर देते हैं तो वहीं तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) कहते हैं कि अब दरवाजा पूरी तरह से बंद हो गया है. इस बीच सोमवार (30 दिसंबर) को बीजेपी कोटे से मंत्री संतोष सिंह ने तेजस्वी यादव को करारा जवाब दिया है. भविष्यवाणी करते हुए कहा कि 2025 के चुनाव में उनका दरवाजा और दुकान हमेशा के लिए बंद होने वाला है.

श्रम संसाधन विभाग के मंत्री संतोष कुमार सिंह सोमवार को रोहतास में पत्रकारों से बात कर रहे थे. इस दौरान उनसे सवाल किया गया कि तेजस्वी यादव ने कहा है कि नीतीश कुमार के लिए दरवाजा पूरी तरह बंद हो चुका है. इस पर संतोष कुमार सिंह ने कहा, "इनको (तेजस्वी याद) लगता था कि चाचा जी फिर आ जाएंगे, अंकल जी आ जाएंगे, ताकि फिर मलाई मारने का समय आ जाएगा. अब मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कह दिया कि हम तो गए थे, ये लोग (आरजेडी) सब गड़बड़ करने लगा तो छोड़ना पड़ा." 

'…तो खोलते-बंद करते रहिए'

संतोष सिंह ने कहा कि अब कहां से वहां वो (नीतीश कुमार) जाएंगे? तेजस्वी यादव को लेकर उन्होंने कहा कि अब वो मुंगेरीलाल का सपना देख रहे हैं. दरवाजा बंद वाले बयान पर हमला करते हुए जवाब दिया कि कौन कह रहा है कि बंद करिए और खोलिए? अपने से बंद करना और अपने से खोलना है, तो खोलते-बंद करते रहिए. इससे एनडीए पर कोई प्रभाव पड़ने वाला नहीं है.

बता दें कि सोमवार को सीतामढ़ी में तेजस्वी यादव ने पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा था कि नीतीश कुमार लिए दरवाजा पूरी तरह बंद है. अब उनसे सीएम बिहार नहीं संभल रहा है. वे रिटायर हो चुके हैं. 'कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद यात्रा' कार्यक्रम के तहत तेजस्वी यादव सीतामढ़ी पहुंचे थे.

यह भी पढ़ें- चुनाव से पहले महागठबंधन में होगी नीतीश कुमार की एंट्री? तेजस्वी यादव ने साफ किया रुख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP का दावा- 'हिरासत में ले रही पुलिस', कांग्रेस भड़की- 'किसी भी…'
CJP का दावा- 'हिरासत में ले रही पुलिस', कांग्रेस भड़की- 'किसी भी…'
ज्ञानेश कुमार पर प्रशांत किशोर की दो टूक, 'अब वक्त आ गया है कि...'
ज्ञानेश कुमार पर प्रशांत किशोर की दो टूक, 'अब वक्त आ गया है कि...'
चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर दिया साथ! जानें क्या कहा
चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर दिया साथ! जानें क्या कहा
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget