एक्सप्लोरर

चुनाव से पहले महागठबंधन में होगी नीतीश कुमार की एंट्री? तेजस्वी यादव ने साफ किया रुख

Tejashwi Yadav News: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम के तहत बिहार के सीतामढ़ी पहुंचे थे. सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कई सवालों का जवाब दिया.

Tejashwi Yadav: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को लेकर सवाल उठ रहा है कि क्या वे चुनाव से पहले महागठबंधन (Mahagathbandhan) के साथ जाएंगे? वह इसलिए क्योंकि कुछ दिनों पहले आरजेडी (RJD) के विधायक भाई वीरेंद्र ने ऑफर वाला बयान दिया था. अब इस पर पूर्व उपमुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपना रुख साफ कर दिया है. बता दिया कि जेडीयू के लिए आरजेडी का दरवाजा बंद है.

'कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद यात्रा' कार्यक्रम में सीतामढ़ी पहुंचे नेता प्रतिपक्ष ने राजोपट्टी स्थित परिसदन में सोमवार (30 दिसंबर) को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. पत्रकारों के उनसे कहा कि आरजेडी की ओर से सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) को फिर से साथ आने का ऑफर दिया गया है. इस पर तेजस्वी ने पहले कहा कि यह आरजेडी का ऑफिशियल बयान नहीं है. पत्रकारों ने आरजेडी के विधायक भाई वीरेंद्र का बयान का जिक्र किया तो उन्होंने कहा है कि यह उनका (भाई वीरेंद्र) निजी बयान है. वैसे आरजेडी में उनके (नीतीश कुमार) लिए दरवाजा पूरी तरह बंद है. अब उनसे (सीएम) बिहार संभल नहीं रहा है. वे रिटायर हो चुके हैं.

'सरकार बनते ही महिलाओं को मिलेगा 2500 रुपया'

तेजस्वी यादव ने कहा कि 'कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम' के माध्यम से संगठन को मजबूत करने व पार्टी की विचारधारा को घर-घर पहुंचाने पर विचार किया जाएगा. हर विधानसभा की समस्या से अवगत होंगे. नीति आयोग की रिपोर्ट में बिहार गरीबी व बेरोजगारी में पूरे देश में अव्वल है. सबसे अधिक पलायन बिहार से ही होता है. महंगाई चरम पर है तो थाना व प्रखंड में भ्रष्टाचार चरम पर है. अपराध काफी बढ़ गया है. महंगाई की मार सबसे अधिक महिलाएं झेलती हैं. इसके चलते वे 'माई-बहिन' योजना लाए हैं. उनकी सरकार बनने के अगले माह ही महिलाओं को 2500 रुपया दिया जाने लगेगा. इसके आलावा 200 यूनिट बिजली फ्री देंगे. पेंशन योजनाओं में भी बढ़ोतरी की जाएगी. वृद्धावस्था पेंशन को 400 से 1500 किया जाएगा.

बीपीएससी अभ्यर्थियों को नैतिक समर्थन

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वे जब सरकार में थे तो 10 लाख बेरोजगारों को नौकरी देने का वादा किया था. 17 माह में पांच लाख लोगों को नौकरी दी गई थी. तब एक बार भी किसी परीक्षा का पेपर लीक नहीं हुआ. अब बीपीएससी परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है. अभ्यर्थी लाठी खा रहे हैं. प्राथमिकी हो रही है. फिर भी नौकरी नहीं मिल रही है. सीएम को आयोग के अध्यक्ष को हटाना चाहिए. उन्होंने पटना के गर्दनीबाग में धरना पर बैठे बीपीएससी अभ्यर्थियों को अपना नैतिक समर्थन देने की बात कही.

तेजस्वी यादव ने कहा, "अभ्यर्थी जब भी उन्हें बुलाएंगे, तो जाएंगे. अभ्यर्थियों की समस्या को लेकर वे दो बार सीएम को पत्र लिख चुके हैं. किसी का भी जवाब नहीं आया है." इस मौके पर विप के उप सभापति दो रामचंद्र पूर्व, पूर्व सांसद डॉ. अर्जुन राय, बाजपट्टी विधायक मुकेश यादव व आरजेडी की प्रवक्ता रितु जायसवाल समेत अन्य लोग मौजूद थे.

यह भी पढ़ें- पप्पू यादव, तेजस्वी और प्रशांत किशोर लड़ रहे... क्रेडिट लेकर चले गए चिराग पासवान! पढ़िए ये खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर का वोल्टेज हाई! JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव क्या बोले?
बांकीपुर का वोल्टेज हाई! JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव क्या बोले?
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव को बड़ा झटका, बांकीपुर से प्रत्याशी वीणा मानवी का नामांकन रद्द
तेज प्रताप यादव को बड़ा झटका, बांकीपुर से प्रत्याशी वीणा मानवी का नामांकन रद्द
बांकीपुर से दूसरे प्रत्याशी के उतारे जाने पर RJD सांसद मनोज झा का BJP पर तंज, 'मुझे कल डर…'
बांकीपुर से दूसरे प्रत्याशी के उतारे जाने पर RJD सांसद मनोज झा का BJP पर तंज, 'मुझे कल डर…'
आमिर खान की तीसरी शादी का JDU ने किया समर्थन, नितेश राणे के बयान को बताया 'सड़कछाप'
आमिर खान की तीसरी शादी का JDU ने किया समर्थन, नितेश राणे के बयान को बताया 'सड़कछाप'

वीडियोज

Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)
Jagadhatri:😒Jagadhatri और Shivay की Bonding देख जल-भुन गईं Tapasya,रच रही हैं नई साजिशें #sbs
FY27 में लॉन्च होंगी 5 धमाकेदार Mid Size SUVs | #suv #newlaunch #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में ईरान के अटैक से गई भारतीय की जान तो गुस्से में बोला भारत- 'जहाजों को निशाना बनाना बंद करो'
होर्मुज में ईरान के अटैक से गई भारतीय की जान तो गुस्से में बोला भारत- 'जहाजों को निशाना बनाना बंद करो'
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
‘समुद्री डकैत न बने अमेरिका...’, ट्रंप के होर्मुज टोल के ऐलान पर भड़के ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा
होर्मुज पर जैसे ही यूएस ने टैरिफ का किया ऐलान तो भड़के लूला, ट्रंप से कहा- न बनें समुद्री डकैत
Embed widget