एक्सप्लोरर

'CM बनने के लिए लालू यादव ने मेरे पति को मरवा दिया', BJP सांसद रमा देवी बोलीं- सारे राक्षसों का विनाश करने के लिए मैं काफी

Rama Devi Attack on Lalu Prasad Yadav: रमा देवी मंगलवार को पटना के गर्दनीबाग में आयोजित धरना को संबोधित कर रही थीं. कहा कि हमलोग दबने वाले नहीं हैं.

पटना: शिवहर से बीजेपी की सांसद रमा देवी (BJP MP Rama Devi) ने मंगलवार (17 अक्टूबर) को बड़ा बयान दिया है. रमा देवी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि लालू यादव ने मुख्यमंत्री बनने के लिए मेरे पति को मरवा दिया. ये लोग बेशर्म हो गया. ये लोग पैसा खाने के लिए बैठा हुआ है. इनके यहां रोज घोटाला होता है.

रमा देवी मंगलवार को पटना के गर्दनीबाग में आयोजित धरना को संबोधित कर रही थीं. वे आरजेडी और महागठबंधन की सरकार पर खूब बरसीं. कहा कि नारी शक्ति का सम्मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है और महिला बिल पास करने का काम किया है. ये लोग सिर्फ अपनी महिला को सम्मान देने का काम करते हैं.

'जेल में जाओ.. जेल से आओ... बेल पाओ'

सांसद रमा देवी ने कहा कि ये लोग अरबपति और खरबपति बने हुए हैं. शर्म तो लगता नहीं है. जेल में जाओ, जेल से आओ, बेल पाओ. अब जाति गणना में भी हमलोगों का घोटाला कर दिया है. यह घोटाला बर्दाश्त नहीं होगा. यह अपमान बर्दाश्त नहीं होगा. हमलोग जवाब देने के लिए काफी हैं और जवाब देंगे. हमलोग दबने वाले नहीं हैं. सारे राक्षसों का विनाश करने के लिए रमा देवी काफी है.

नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए रमा देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री जैसे चला रहे हैं वैसा राज चलना चाहिए. जिसको बुद्धि हो दिमाग हो और जनता के लिए सम्मान हो. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार क्या कर रहे हैं? यह उन्हें भी नहीं पता है. क्योंकि सब कुछ अब लालू यादव के हाथ में है. लालू यादव ही यह सब कुछ करके बिहार को बर्बाद करने का काम कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: लोकसभा की सीटों को लेकर महागठबंधन में कैसे सुलझेगा पेंच? तेजस्वी ने दिया जवाब, बताया किसे होगी दिक्कत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget