एक्सप्लोरर

Bihar: BJP विधायक की फिसली जुबान, कहा- ‘जो निर्दोष है किसी कीमत पर नहीं बच पाएगा’, RJD ने की खिंचाई

Bihar Politics: आरजेडी ने बीजेपी विधायक राम सिंह के बयान पर एनडीए पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्य का एक स्वाभाविक चरित्र होता है, जाने-अनजाने में वो सामने आ ही जाता है.

Bihar News: बिहार की राजनीतिक पार्टियों के नेता अक्सर अपने अजीबो-गरीब बयानों से चर्चाओं में रहते हैं. कुछ ऐसा ही मामला बगहा विधानसभा सीट से सामने आया है. जहां बीजेपी विधायक राम सिंह अपने बयान की वजह से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के निशाने पर आ गए हैं. दरअसल, एक प्राइवेट स्कूल में छात्र की मौत के बाद बगहा में जमकर हंगामा हुआ. घटना के जानकारी मिलने पर विधायक राम सिंह भी अस्पताल पहुंचे थे. मीडिया से बातचीत के दौरान विधायक की जुबान फिसल गई, उन्होंने कहा कि 'जो निर्दोष है वो किसी कीमत पर बच नहीं पाएगा.'

बीजेपी विधायक राम सिंह ने आगे कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार है एनडीए की सरकार में कोई निर्दोष नहीं बच पाएगा. वह सड़क पर नहीं घूम पाएगा. जेल के अंदर जाकर उसको हर्जाना भुगतना पड़ेगा.

RJD ने बोला हमला
बीजेपी विधायक राम सिंह के बयान के वीडियो को राष्ट्रीय जनता दल ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर करते हुए हमला बोला है. एक्स पर लिखा कि ये NDA की सरकार है, इसमें कोई भी निर्दोष नहीं बच पाएगा. सुनिए बगहा के बीजेपी विधायक राम सिंह को. इसे गलती से फिसली ज़ुबान का कांड मत समझिए. यह कोई गलती से गलत निकली हुई बात नहीं है. सत्य का एक स्वाभाविक चरित्र होता है, गाहे बगाहे, जाने अनजाने वह सामने आ ही जाता है. एनडीए के 'सुसाशन' की सरकार में बेचारे हर निर्दोष पर ही तो कार्रवाई होती है. 

पोस्ट में आगे लिखा कि दोषी, अपराधी तो सब NDA, BJP-JDU के तो हमेशा अपने चहेते लोग ही होते हैं. दोषियों पर कब कार्रवाई हुई है इनके राक्षसराज में? निर्दोषों का इन्होंने सचमुच रोड पर चलना दूभर कर दिया है.

क्या है पूरा मामला?
बता दें कि पश्चिमी चंपारण के बगहा में एक प्राइवेट स्कूल में दूसरी कक्षा के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. छात्र की मौत को लेकर परिजनों ने जमकर हंगामा किया. पोस्टमार्टम के बाद भी छात्र के शव को लेने से इनकार कर दिया था. मामले की जानकारी मिलने पर बीजेपी विधायक राम सिंह अस्पताल में पहुंचे थे. जहां कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत करवाया गया. विधायक ने कहा हत्या के आरोपियों को तुरन्त गिरफ्तार किया जाएगा. इसी मामले पर मीडिया से बातचीत के दौरान बीजेपी विधायक की जुबान फिसल गई.  

यह भी पढ़ें: Bihar: बिहार में लालू यादव का कोई महत्व नहीं, 3 महीने पहले...’, मंत्री प्रेम कुमार ने कर दिया बड़ दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget