एक्सप्लोरर

मदरसे पर बयान देकर 'फंस' गए BJP विधायक, JDU ने कहा- जल्द भेजा जाए कांके, विपक्ष ने भी कसा तंज

आरजेडी के मुख्य प्रवक्ता भाई वीरेंद्र ने कहा कि बचौल मानसिक रूप से बीमार हो गए हैं. उन्हें पागलखाने भेज देना चाहिए. पहली बार विधायक बनने के बाद उनका दिमाग खराब हो गया है, इसलिए वो ऐसे बयान दे रहे हैं.

पटना: बिहार के बांका जिले में मंगलवार को मदरसे में हुए विस्फोट पर विवाद जारी है. घटना पर बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल की ओर से दी गई प्रतिक्रिया पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेता हमलावर हैं. बीजेपी नेता के बयान पर पलटवार करते हुए जनता दल यूनाइटेड के विधान पार्षद गुलाम रसूल बलियावी ने कहा कि जिन्हें मदरसों का इतिहास नहीं पता, वही अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं.

चुनाव के समय मस्जिद और मदरसा नहीं दिखता

जेडीयू एमएलसी ने कहा, " बीजेपी के लोगों को चुनाव के समय मस्जिद और मदरसा नहीं दिखता. लेकिन जब चुनाव जीत जाते हैं तो इस तरह की बेतुकी बयानबाजी करते हैं. जो लोग आजादी की लड़ाई में शामिल नहीं हुए वे भारत के इतिहास को क्या समझेंगे. ऐसे लोगों को कांके भेज दिया जाएगा." जेडीयू एमएलसी ने कहा है कि प्रशासन मदरसा ब्लास्ट मामले की छानबीन कर रहा है. सच्चाई सामने आने तक ऐसी बयानबाजी नहीं करनी चाहिए.  

भाई वीरेंद्र ने कही ये बात

इधर, बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए आरजेडी के मुख्य प्रवक्ता भाई वीरेंद्र ने कहा कि बचौल मानसिक रूप से बीमार हो गए हैं. उन्हें पागलखाने भेज देना चाहिए. पहली बार विधायक बनने के बाद उनका दिमाग खराब हो गया है, इसलिए वो ऐसे बयान दे रहे हैं. कांके दूर है, ऐसे में उन्हें कोईलवर के पागलखाने में भर्ती करा देना चाहिए.

आरजेडी ही नहीं कांग्रेस ने भी बीजेपी विधायक पर निशाना साधा है. कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा कि हरिभूषण ठाकुर बचौल को 'वाचाल' भी कह सकते हैं. मदरसा, स्कूल, संस्कृत विद्यायल को खोलने की जरूरत है. बंद करने की जरूरत है तो कूटनीति, अपराध, भ्रष्टाचार को है. लेकिन, जिनके आका नरेंद्र मोदी हैं, जिन्होंने आज तक स्कूल नहीं देखा वो तो चाहेंगे ही कि स्कूल बंद हो जाए. उन्होंने कहा कि थोड़ा पढ़ने लिखने की बात अगर बीजेपी के लोग कर लेंगे तो भारत का कल्याण हो जाएगा.

हरिभूषण ठाकुर ने कही थी ये बात

दरअसल, सूबे के बिस्फी विधानसभा से बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने मदरसा ब्लास्ट पर विवादित बयान दिया है. उनका कहना है कि मदरसे में आतंकवाद की पढ़ाई होती है. बीजेपी विधायक ने ब्लास्ट की उच्च स्तरीय जांच की मांग की करते हुए कहा, " इस ब्लास्ट से साबित होता कि वहां आतंकवादी गतिविधियां चल रही हैं. मदरसों में बच्चों को ये सिखाया जाता है कि दूसरे धर्म के लोग काटने योग्य हैं, जब तक वो इस्लाम ना स्वीकार करें, उन्हें प्रताड़ित करो. मदरसे में पढ़कर आज तक कोई कुछ नहीं बन पाया है. इसलिए पूरे राज्य में मदरसों को बंद करा देना चाहिए." बीजेपी विधायक के इसी बयान पर नेताओं ने पलटवार किया है.

यह भी पढ़ें -

BJP विधायक का विवादित बयान, कहा- मदरसों में होती है 'आतंकवाद' की पढ़ाई, दी जाती है ये ट्रेनिंग

बिहार NDA में घमासान! ‘हम’ ने की समन्वय समिति बनाने की मांग, BJP बोली- भ्रम पैदा करने वाले होंगे बेनकाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget