एक्सप्लोरर

बिहार में बड़े भाई की भूमिका में बीजेपी को आना चाहिए? मंत्री का जवाब- फैसला हमारे आलाकमान लेंगे

Prem Kumar: प्रेम कुमार ने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि नीतीश कुमार गुरुवार को दिल्ली में शपथ ग्रहण समारोह में आएंगे. मुझे ऐसी जानकारी नहीं है कि वह नहीं आ रहे हैं.

Minister Prem Kumar: बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव है और बड़ा सवाल ये है कि अगर चुनाव के बाद बीजेपी बड़ी पार्टी बनी तो क्या अपना सीएम बनाएगी? या नीतीश कुमार ही सीएम रहेंगे. बिहार एनडीए में बड़े भाई, नीतीश के नेतृत्व के मुद्दे पर जेडीयू की तरफ से बीजेपी पर बनाए जा रहे दबाव और नीतीश के दिल्ली में शपथ ग्रहण समारोह और NDA मुख्यमंत्रियों की बैठक में दिल्ली नहीं जाने के मसले पर बीजेपी का बड़ा बयान आया है. 

बिहार में बीजेपी की भूमिका पर क्या बोले मंत्री?

बीजेपी कोटे के मंत्री प्रेम कुमार से जब पूछा गया कि महाराष्ट्र, दिल्ली और हरियाणा आप लोग जीत गए. क्या बिहार में बड़े भाई की भूमिका में बीजेपी को आना चाहिए? इस पर उन्होंने कहा कि इसका निर्णय दिल्ली में आलाकमान लेता है. अभी यह तय हुआ है कि नीतीश के नेतृत्व में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव एनडीए लड़ेगा. पिछले दो महीने में नीतीश दो बार दिल्ली गए. पीएम से मुलाकात नहीं हुई. इसको RJD जो मुद्दा बना रही है. उन्होंने कहा कि इसमें कोई दम नहीं है. 

शपथ ग्रहण में जाने के सवाल पर प्रेम कुमार ने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि नीतीश कुमार गुरुवार को दिल्ली में शपथ ग्रहण समारोह में आएंगे. मुझे ऐसी जानकारी नहीं है कि वह नहीं आ रहे हैं. एनडीए के सभी मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री आ रहे हैं. हमारे आलाकमान ने निर्णय लिया है कि बड़ी पार्टी होने के बावजूद बिहार में हम लोग आगामी बिहार विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेंगे. 

'एनडीए में कोई भी बड़ा और छोटा भाई नहीं'

प्रेम कुमार ने कहा कि बिहार एनडीए में कोई भी बड़ा और छोटा भाई नहीं है. पांच दलों का गठबंधन है. सब मिलकर लड़ेंगे. एनडीए में बिहार में सभी पांचों दलों का ख्याल रखा जाएगा. बीजेपी तो दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है. केंद्र में सरकार चला रही है. बिहार में हम सरकार चला रहे हैं. कई राज्यों में हमारी सरकार है, लेकिन सहयोगी दलों को हमलोग सम्मान और उचित भागीदारी देंगे.

ये भी पढ़ेंः खान सर ने कर दी BPSC अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग, बताया क्यों है आयोग को घबराहट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget