एक्सप्लोरर

India Pakistan Attack: 'पाकिस्तान की तबाही तय… ये बस शुरुआत', भारत के एक्शन पर BJP का रिएक्शन

India Pakistan Attack: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि भारत जवाब नहीं, मिसाल है. वहीं सम्राट चौधरी ने कहा कि यह नया भारत है. जिस भाषा में समझता है, उसी भाषा में जवाब देना जानता है.

India Pakistan Attack: 7 मई 2025 को कई आतंकी ठिकानों को भारत की ओर से तबाह किए जाने के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. यही वजह है कि वो उकसावे वाली कार्रवाई कर रहा है जिसका भारत की ओर से जवाब भी दिया जा रहा है. भारत ने लाहौर, सियालकोट समेत कई शहरों पर ड्रोन से अटैक किया. अटैक में लाहौर में एयर डिफेंस सिस्टम तबाह हो गया. बीते गुरुवार की शाम पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइल हमले किए लेकिन भारत के डिफेंस सिस्टम के आगे सब फेल हो गया. इन सबके बीच बीजेपी नेताओं की प्रतिक्रिया आई है.

क्या बोले विजय कुमार सिन्हा?

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने एक्स पर लिखा है, "भारत जवाब नहीं, मिसाल है. जैसलमेर में पाकिस्तानी ड्रोन हमला- S-400 ने पल में तबाह किया. जम्मू में F-16 की घुसपैठ- S-400 ने आसमान से गिरा दिया. ये तो बस शुरुआत है… हर कदम पर पाकिस्तान की तबाही तय है. ये नया भारत है, पाकिस्तान के हर हमला का जवाब दिया जाएगा…"

'यह नया भारत है': सम्राट चौधरी

दूसरी ओर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है, "पाकिस्तान द्वारा भारत के 15 शहरों पर किए गए हमले को भारतीय सेना ने 'सुदर्शन चक्र' S-400 से पूरी तरह नाकाम कर दिया. साथ ही जवाबी कार्रवाई में भारत ने पाकिस्तानी एयर डिफेंस सिस्टम को ध्वस्त कर दिया. यह नया भारत है- जो जिस भाषा में समझता है, उसे उसी भाषा में जवाब देना जानता है." एक वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने दूसरे पोस्ट में लिखा है, "देश की सरहद को कोई छू नहीं सकता, सरहद पर है हमारी शान भारतीय सेना. पाकिस्तानी सुसाइडल ड्रोन को सेना ने हवा में ही मार गिराया. भारत माता की जय."

बीजेपी नेता विनोद तावड़े ने कहा कि संयमित रहें. एकजुट रहें. घबराहट या अटकलों में न पड़ें. असत्यापित जानकारी प्रसारित करने या उस पर विश्वास करने से बचें. केवल आधिकारिक सरकारी स्रोतों पर ही भरोसा करें. हमारी बहादुर सेना सतर्क है और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. उनके (सेना) साहस और दृढ़ विश्वास के साथ मजबूती से खड़े हों और हमारे बहादुर योद्धाओं की सुरक्षा, शक्ति और सफलता के लिए प्रार्थना करें.

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget