एक्सप्लोरर

G20 Summit के आयोजन पर विजय सिन्हा ने पीएम मोदी की खूब की तारीफ, कहा- भारत की विदेश नीति अब तक की सबसे सफल

G20 Summit News: दिल्ली के प्रगति मैदान में जी-20 शिखर सम्मेलन चल रहा है. वहीं, इस आयोजन को लेकर नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को मोदी सरकार को लेकर बयान दिया.

पटना: बिहार विधान में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को कहा है कि जी-20 (G20 Summit) का भव्य आयोजन देश के लिए अभूतपूर्व उपलब्धि है. इस विराट, भव्य और महान आयोजन के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का हृदय से आभार प्रकट करते हैं. भारत विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने के मुहाने पर खड़ा है. संसार के सबसे लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी हैं. आज विश्व भारत से नेतृत्व की अपेक्षा कर रहा है. भारत की विदेश नीति अब तक की सबसे सफल विदेश नीति मानी जा रही है.

सभी भारत की प्रशंसा कर रहे हैं- विजय सिन्हा 

विजय सिन्हा ने कहा कि जी-20 के आयोजन के विराट स्वरूप में भारत की प्रतिष्ठा झलक रही है. भारत की वैश्विक शक्ति, तकनीकी उद्यमिता, समावेशी विकास और आर्थिक मजबूती को पूरा विश्व अंगीकार कर रहा है. विभिन्न देशों से आए राष्ट्राध्यक्ष, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अधिकारीगण द्वारा मुक्त कंठ से भारत की प्रशंसा की जा रही है. इसी आयोजन के तहत देश के विभिन्न राज्यों में 60 स्थलों पर 200 से भी ज्याद बैठकें आयोजित की गई.

'भारत समृद्ध, आत्मनिर्भर एवं विकसित राष्ट्र होगा'

बीजेपी नेता ने कहा कि इस बैठक के बाद समूह देशों के बीच आर्थिक सहयोग एवं व्यापारिक सहभागिता में तेजी आएगी. 21 वीं सदी का भारत अमृतकाल के स्वतंत्रता के शताब्दी वर्ष पूरा होने तक एक समृद्ध, आत्मनिर्भर एवं विकसित राष्ट्र होगा. बता दें कि जी-20 की बैठक 9 और 10 सितंबर दोनों दिन की जाएगी. इसमें तीन विषयों पर सभी नेता बातचीत करेंगे. ये विषय है- वन अर्थ, वन फैमिली और वन फ्यूचर. वन अर्थ में जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. वहीं, जी 20 समिट में पहुंचे नेताओं के सम्मान में आज रात्रिभोज है. राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू जी20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल ‘भारत मंडपम’ में डिनर की मेजबानी करेंगी.

ये भी पढ़ें: G20 Summit 2023: सीएम नीतीश कुमार G20 भोज में शामिल होने के लिए हुए दिल्ली रवाना, PM मोदी से मुलाकात है खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget