एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'बिहार को विशेष राज्य का दर्जा की मांग बहाना', विजय सिन्हा बोले- सत्ता में बने रहना CM नीतीश का असली निशाना

BJP Reaction: विशेष राज्य का दर्जा की मांग को लेकर सीएम नीतीश कुमार बीजेपी के निशाने पर हैं. नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने गुरुवार को कहा कि महागठबंधन सरकार के नाम पर बीमारू बिहार ही उपलब्धि है.

पटना: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) द्वारा विशेष राज्य का दर्जा की मांग पर पलटवार करते हुए कहा है कि जनादेश का अपहरण करने वाले को पहले राज्य में विधानसभा भंग कर नया जनादेश लेना चाहिए और उसके बाद ही विशेष राज्य के दर्जा (Special Status) की मांग करनी चाहिए. मुख्यमंत्री के लिए विशेष राज्य का दर्जा अब एक जुमला बन गया है. ये विशेष राज्य का दर्जा मांगते हैं, लेकिन इनका असली निशाना सत्ता में काबिज रहना है. बिहार में आजादी के पहले और बाद में डॉ. श्रीकृष्ण सिंह के मुख्यमंत्रित्व काल में विशेष राज्य का दर्जा मिला हुआ था. उस कालखंड से राज्य में अब संरचनात्मक विकास हुआ, लेकिन आज स्थिति उलट है.

'जनता की गाढ़ी कमाई को ये लुटा रहे हैं'

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि भ्रष्टाचार के कारण राज्य का अपना खजाना खाली हो गया है. जनता की गाढ़ी कमाई को ये लुटा रहे हैं. सभी योजनाओं में बढ़ाचढ़ा कर प्राक्कलन बनाकर राशि निकासी कर सत्ताधारी नेता और अधिकारी लाभान्वित हो रहे हैं. महागठबंधन सरकार के नाम पर बीमारू बिहार ही उपलब्धि है. 1990 के दशक का जंगलराज फिर सिर चढ़ कर बोल रहा है. राज्य सरकार अपने संसाधन को लूट के लिए खुला छोड़ दिया है.

विजय सिन्हा ने सीएम को आराम करने की दी सलाह

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सभी विभागों में कमीशन का राज कायम कर दिया गया है. अब इससे पेट नहीं भर रहा है तो ये विशेष राज्य के जरिए और धन लूटने की योजना बना रहे हैं. राज्य के खजाना लूटने बालों के केंद्र के खजाने को लूटने का सपना राज्य की जनता साकार नहीं होने देगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आराम करने की सलाह दी है और कहा है कि उन्हें अपने स्वास्थ्य की चिन्ता करनी चाहिए.

ये भी पढे़ें: केंद्र के खिलाफ CM नीतीश चलाएंगे अभियान, कहा- 'बिहार का उत्थान चाहते हो तो विशेष राज्य का दर्जा दो'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget