एक्सप्लोरर

केंद्र के खिलाफ CM नीतीश चलाएंगे अभियान, कहा- 'बिहार का उत्थान चाहते हो तो विशेष राज्य का दर्जा दो'

Special Status of Bihar: सीएम नीतीश कुमार पटना के बापू सभागार में आयोजित उद्योग विभाग के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोला.

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने एक बार फिर विशेष राज्य के दर्जे की मांग कर दी है. गुरुवार (16 नवंबर) को पटना के बापू सभागार में आयोजित उद्योग विभाग के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जमकर हमला बोला. केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि अब एक-एक जगह पर अभियान चलेगा कि बिहार का उत्थान करना चाहते हो तो विशेष राज्य का दर्जा दो. अगर अगर नहीं दोगे तो इसका मतलब है कि बिहार का उत्थान नहीं करना चाहते हो. सिर्फ प्रचार करना चाहते हो.

नीतीश कुमार ने कहा, "हम लोग जितना काम कर रहे हैं अब इसके बारे में एक-एक चीज गांव-गांव तक पहुंचाएंगे. हमने आज ही अधिकारियों को कह दिया है. एक-एक जगह जाकर हमारे अधिकारी पूछेंगे कि काम हुआ कि नहीं? काम हुआ है तो लाभ मिला कि नहीं मिला? अगर दिक्कत है तो बताइए, अधिकारी नोट करेंगे और लाभ देने का प्रयास करेंगे. यही हम लोगों का उद्देश्य है. अब हम लोग तो इसी तरह न काम करेंगे, नहीं तो हमलोगों के बोलने से कहीं छप जाएगा क्या, इसलिए घर-घर जाकर लोगों को अपने काम के बारे में बताएंगे."

नीतीश कुमार ने यात्रा का भी किया एलान

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर योजनाओं की राशि कम देने का भी आरोप लगाया. कहा कि राज्यों को केंद्र की योजनाओं का सही लाभ नहीं दिया जा रहा है. वहीं नीतीश कुमार ने गुरुवार को एलान करते हुए कहा कि वह फिर से बिहार की यात्रा पर निकलने वाले हैं. बता दें कि नीतीश कुमार की यह यात्रा लोकसभा चुनाव को देखते हुए अहम हो सकती है. हालांकि इसके पहले भी नीतीश कुमार कई बार बिहार की यात्रा कर चुके हैं. एक बार फिर नीतीश कुमार एक्शन मोड में दिखने लगे हैं.

गुरुवार को मुख्यमंत्री उद्यमी योजना की पहला किस्त जारी की गई है. इसके तहत उद्योग करने के लिए लाखों रुपये दिए जाएंगे. बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम का सीएम नीतीश कुमार ने उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में उक्त बातें कही हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: यादवों को RJD से अलग करने की हो रही कोशिश? BJP के 'यदुवंशी सम्मेलन' पर आई तेजस्वी की प्रतिक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP-JDU का विलय फाइनल? एक तस्वीर से बिहार में सियासी खलबली!
BJP-JDU का विलय फाइनल? एक तस्वीर से बिहार में सियासी खलबली!
BJP की PC में राहुल गांधी का नाम लेकर क्या बोले ललन सिंह? 'आज तक...'
BJP की PC में राहुल गांधी का नाम लेकर क्या बोले ललन सिंह? 'आज तक...'
मोतिहारी में भू-माफिया के घर रेड, नोटों के बंडल मिले, हथियार-गोली भी जब्त
मोतिहारी में भू-माफिया के घर रेड, नोटों के बंडल मिले, हथियार-गोली भी जब्त
‘पत्रकार बेटी को ऐसा गिराया…’ राहुल पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला
‘पत्रकार बेटी को ऐसा गिराया…’ राहुल पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
इंग्लैंड के इस क्रिकेटर ने अफगानिस्तान लीग खेलने से किया मना, वजह जान आपको भी होगा गर्व!
इंग्लैंड के इस क्रिकेटर ने अफगानिस्तान लीग खेलने से किया मना, वजह जान आपको भी होगा गर्व!
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget