एक्सप्लोरर

BJP नेता शाहनवाज हुसैन ने बताई राहुल गांधी के बिहार दौरे की वजह, कहा- 'उनकी टी-शर्ट पर दंगे के दाग हैं'

Bihar Politics: बीजेपी नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार की बर्बादी के लिए कांग्रेस भी आरजेडी के जितनी ही जिम्मेदार है. कांग्रेस बिहार की बर्बादी की जिम्मेदारी से बच नहीं सकती.

Rahul Gandhi Bihar Tour: बिहार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दौरे को लेकर जुबानी जंग तेज हो गई है. एनडीए के नेता लगातार राहुल गांधी को घेर रहे हैं. बीजेपी नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राहुल गांधी बेगूसराय में पदयात्रा में शामिल हुए हैं और सफेद टी-शर्ट में आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं. उन्हें पता होना चाहिए कि बिहार की बर्बादी के लिए कांग्रेस भी उतनी ही जिम्मेदार है. जब कांग्रेस हुकूमत में थी, तो उसने सिर्फ दंगे भड़काए. भागलपुर के दंगे के दाग उनके टी-शर्ट पर हैं.

'कांग्रेस-आरजेडी बराबर की भागीदार है'

उन्होंने कहा कि लालू यादव का जो 15 साल का जंगलराज था, उसमें भी कांग्रेस शामिल रही है. इस वजह से कांग्रेस बिहार की बर्बादी की जिम्मेदारी से बच नहीं सकती.

आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी को यह भी याद होना चाहिए कि जब केंद्र में सरकार थी मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे और लालू यादव रेल मंत्री थे तब नौकरी के बदले जमीन का मामला था, उसके दाग भी कांग्रेस के ऊपर हैं. कांग्रेस-आरजेडी बराबर की भागीदार है. कांग्रेस अपनी जिम्मेदारी से मुकर नहीं सकती.

'बिहार में भी जीरो पर आउट होंगे'

बीजेपी नेता ने कहा कि जहां तक राहुल गांधी के दौरे की बात है वे जानते हैं कि यहां भी उनका हाल दिल्ली जैसा ही होगा. दिल्ली में वे जीरो पर आउट हुए और बिहार में भी जीरो पर आउट होंगे. कांग्रेस आरजेडी पर पूरा दवाब भी बना रही है. क्योंकि पिछली बार कांग्रेस को 70 सीट मिली थी. 19 सीट जीती थी. 50 से ज्यादा सीट हार गई थी. इस बार आरजेडी उन्हें पूरी तरह से सीट नहीं देने वाली है.

शाहनवाज ने दौरे की वजह को बताते कहा कि आरजेडी पर दबाव बनाने के लिए राहुल गांधी बिहार आए हैं. जनता पर इसका कोई असर होने वाला है. बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल का इस साल 3 महीने 7 दिन के अंदर यह तीसरा बिहार दौरा है. इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर उनका दौरा अहम माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: सासाराम की रहने वाली BPSC शिक्षिका की समस्तीपुर में मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव, भाई ने क्या कहा?

एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. करीब 9 सालों से पत्रकारिता जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई. राजनीति व क्राइम की खबरों को जटिलता से सरलता में बदलने का कौशल, खाली समय में सिनेमा, संगीत में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget