एक्सप्लोरर

Bihar Politics: जेडीयू को लेकर बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी चिंतित, कहा- सीनियर नेताओं के लिए कोई भविष्य नहीं बचा है

Sushil Kumar Modi Statement: तेजस्वी यादव को लेकर सीएम नीतीश कुमार के बयान पर बिहार की राजनीति गरमा गई है. वहीं, इस पर रविवार को बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने प्रतिक्रिया दी.

पटना: पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने कहा कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) भले ही लालू परिवार का नेतृत्व स्वीकार कर लें, लेकिन लव-कुश और अतिपिछड़ा समाज कभी यह स्वीकार नहीं करेगा. नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को 'बच्चा' बता कर उन्हें एक बार फिर जब अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया है, तब जेडीयू और इसके सीनियर नेताओं के लिए कोई भविष्य नहीं बचा है. मुख्यमंत्री उस व्यक्ति को अपना राजनीतिक वारिस बना रहे हैं, जिसकी एक मात्र योग्यता यही है कि वे लालू प्रसाद के पुत्र हैं.

'नीतीश कुमार को तुरंत भतीजे के लिए कुर्सी छोड़ देनी चाहिए'

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि जेडीयू के सांसदों-विधायकों में यदि अन्तरात्मा बची होगी, तो वे उस परिवार का नेतृत्व स्वीकार नहीं करेंगे, जिसके 15 साल के कुशासन और भ्रष्टचार से लड़ते हुए पार्टी खड़ी और बड़ी हुई थी. नीतीश कुमार यदि गंभीर हैं, तो उन्हें तुरंत भतीजे के लिए कुर्सी छोड़ देनी चाहिए-काल करे, सो आज कर. वे लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव को केवल मीठे आश्वासनों में बहला कर 2025 तक मुख्यमंत्री बने रहना चाहते हैं. वे न दिल्ली की राजनीति में जाएंगे, न सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे.

जेडीयू और आरजेडी का कोई भविष्य नहीं है- सुशील मोदी 

बीजेपी से राज्यसभा सदस्य ने कहा कि नीतीश कुमार कार्यकाल के बचे हुए दिन कुर्सी पर काट सकते हैं, लेकिन 2024 के संसदीय चुनाव के बाद जेडीयू और आरजेडी का कोई भविष्य नहीं है. बता दें कि सीएम नीतीश कुमार ने शनिवार को एक बार फिर तेजस्वी यादव को अपना उत्तराधिकारी बताया. दरअसल, मुख्यमंत्री ने तेजस्वी यादव के कंधे पर हाथ रखा और कह दिया कि ये बच्चा ही हम लोग का सब कुछ है. सीएम नीतीश कुमार शनिवार की सुबह बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित करने मुख्य सचिवालय पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए यह बात कही.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: बिहार में BJP की 'फलाहार पॉलिटिक्स' क्या हिंदू वोट बैंक को देगी हवा? शुरू हुई सियासत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget