एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'इंडिया' गठबंधन में शीर्ष पद को लेकर सुशील कुमार मोदी ने किया खुलासा, बताया किसके लिए है रिजर्व

BJP Statement: बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी महागठबंधन सरकार पर इन दिनों लगातार हमलावर हैं. वहीं, गुरुवार को उन्होंने 'इंडिया' गठबंधन पर जमकर निशाना साधा.

पटना: पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने गुरुवार को कहा कि आरजेडी, कांग्रेस, टीएमसी जैसी दो दर्जन पार्टियां सिर्फ परिवारवाद और भ्रष्टाचार को बचाने के लिए मोर्चा बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध कर रही हैं. इनके पास विकास का कोई एजेंडा नहीं है. 'इंडिया' गठबंधन नाम के घमंडिया मोर्चे के प्रमुख दलों में परिवारवाद इतना हावी है कि पार्टी का शीर्ष पद परिवार के लिए रिजर्व है. आरेजेडी में लालू प्रसाद आजीवन अध्यक्ष रहेंगे. क्या इस प्रवृत्ति से आजादी नहीं मिलनी चाहिए?

परिवारवाद पर सुशील कुमार मोदी का हमला

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव भ्रष्ट्राचार-इंडिया छोड़ो, परिवारवाद-इंडिया छोड़ो और तुष्टीकरण-इंडिया छोड़ो के नारे पर लड़ा जाएगा. 1942 में ब्रिटिश पराधीनता से मुक्ति के लिए महात्मा गांधी के नेतृत्व में 'क्विट इंडिया' आंदोलन शुरू हुआ था, लेकिन आज 71 साल बाद परिवारवाद, भ्रष्ट्राचार और वोट बैंक की राजनीति के विरुद्ध फिर इसकी जरूरत है. इस नए भारत छोडो आंदोलन का नेतृत्व प्रधानमंत्री मोदी कर रहे हैं. जिन लोगों ने गरीबों को धोखा देकर उनके वोट से वर्षों तक राज किया, लेकिन गरीबी मिटाने के बजाय अपनी सात पीढियों के लिए संपत्ति बटोर ली, वे सब आज प्रधानमंत्री का विरोध कर रहे हैं. क्या ऐसे गहरे भ्रष्ट्राचार को भारत से बाहर नहीं किया जाना चाहिए?

'जनता इस दौर का क्विट इंडिया मूवमेंट भी सफल बनाएगी'

बीजेपी नेता ने कहा कि इन्हीं 24 दलों की केंद्र या राज्य सरकारों की बेलगाम तुष्टीकरण नीति के चलते बिहार, पश्चिम बंगाल, असम जैसे सीमावर्ती राज्यों में बांग्लादेशी-रोहिंग्या घुसपैठ की समस्या देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बन गई. क्या ऐसे तुष्टीकरण को भारत से भगाना जरूरी नहीं है? प्रधानमंत्री मोदी को तीसरी बार सेवा का मौका देकर भारत की जनता इस दौर का क्विट इंडिया मूवमेंट भी सफल बनाएगी.

ये भी पढ़ें: No Confidence Motion: अविश्वास प्रस्ताव पर चिराग ने नीतीश-तेजस्वी सरकार को दिखाया आईना, कहा- 90 का दशक याद है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget