एक्सप्लोरर

निशांत कुमार ने पिता नीतीश कुमार को चेहरा बनाने की मांग की, BJP बोली, 'इसमें कोई...'

Bihar News: निशांत कुमार के बयान से बिहार का सियासी तापमान चढ़ गया है. उन्होंने पिता को एनडीए का नेता घोषित करने की बात कही थी. अब बीजेपी की तरफ से भी जवाब आया है.

Bihar Politics: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. निशांत कुमार ने पिता नीतीश कुमार को आगामी चुनाव में एनडीए का आधिकारिक सीएम फेस बनाए जाने की मांग की थी. बयान के बाद बीजेपी की प्रतिक्रिया सामने आई है. बीजेपी सांसद संजय जायसवाल  ने कहा,  “नीतीश कुमार तो ही चेहरा हैं. कोई शक है क्या?”

पत्रकारों ने वरिष्ठ बीजेपी नेता से निशांत कुमार के बयान पर सवाल पूछा था. उन्होंने कहा कि निशांत को आप लोग क्यों परेशान कर रहे हैं? निशांत को अपनी जिंदगी जीने का हक है. उन्होंने साफ किया कि एनडीए आगामी विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेगी. संजय जायसवाल ने कहा कि 20 वर्षों से नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं. 2025 का चुनाव भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नेतृत्व में लड़ा जाएगा.

निशांत कुमार के बयान पर बीजेपी की दो टूक

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एनडीए का नेता घोषित करने के सवाल पर संजय जायसवाल ने दो टूक कहा, “इसमें कोई शक है क्या?" बता दें कि निशांत कुमार ने कहा था कि जदयू के साथ एनडीए भी पिता को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करे. उन्होंने नीतीश कुमार को लाडला मुख्यमंत्री बताए जाने पर पीएम मोदी के बयान को अच्छा बताया. बेटे ने बिहार की जनता से पिता के लिए एनडीए को वोट करने की अपील की.

जनता से जदयू को ज्यादा सीट देने का आग्रह 

पिता के काम का हवाला देते हुए निशांत कुमार ने बिहार की जनता से आग्रह किया. उन्होंने कहा कि पिता ने बहुत विकास किया है. पिछली बार जदयू को 43 सीटें मिलने के बावजूद पिता ने विकास का क्रम जारी रखा. इस बार बिहार की जनता से पहले के मुकाबले ज्यादा सीटें जिताने की अपील की. निशांत कुमार ने जदयू कार्यकर्ताओं से भी पिता के विकास को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया. बता दें कि पीएम मोदी कल बिहार के भागलपुर दौरे पर थे. 

ये भी पढ़ें- 'नीतीश कुमार को चुनाव में CM का चेहरा नहीं बनाने से JDU परेशान', निशांत के बयान पर RJD का तंज

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget