एक्सप्लोरर

Bihar Cabinet Expansion: मंत्रिमंडल विस्तार के सवाल पर सम्राट चौधरी बोले- 'दिल्ली जा रहा हूं, यह मुख्यमंत्री...'

Samrat Chaudhary Statement: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने शनिवार को कहा कि दिल्ली में जो कमेटी है वही कमेटी मंत्रियों के नाम को फाइनल करती है. फिलहाल मैं दिल्ली जा रहा हूं.

पटना: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज (तीन फरवरी) दिल्ली रवाना हो गए. सम्राट चौधरी से जब पूछा गया कि विभागों का बंटवारा हो गया अब कैबिनेट का विस्तार कब होगा तो उन्होंने कहा कि विभागों का तो बंटवारा हो चुका है कैबिनेट का विस्तार कब होगा? यह मुख्यमंत्री को तय करना है. उन्होंने कहा कि दिल्ली में जो कमेटी है वही कमेटी मंत्रियों के नाम को फाइनल करती है. फिलहाल मैं दिल्ली जा रहा हूं. लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने पर उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री को बिहार की तरफ से बधाई देता हूं. यह उन लोगों के लिए तमाचा है जो राम का विरोध करते हैं.

मंत्रिमंडल में विभागों का हुआ आवंटन

बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को नए मंत्रिमंडल में विभागों का आवंटन करते हुए गृह विभाग अपने पास रखा जबकि वित्त विभाग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को दिया है. एक अधिसूचना के अनुसार, गृह के अलावा कुमार ने कैबिनेट सचिवालय, चुनाव, सतर्कता, सामान्य प्रशासन जैसे प्रमुख विभाग भी अपने पास रखे हैं. साथ ही 'किसी और को आवंटित नहीं किए गए अन्य सभी विभाग' मुख्यमंत्री के पास रहेंगे.

सम्राट चौधरी को मिला विभाग

वहीं, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को वित्त विभाग का प्रभार सौंपा गया है. बीजेपी ने जब भी जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार के साथ सत्ता साझा की है तो उसे हमेशा वित्त विभाग मिला है. इससे पहले, जब कुमार कांग्रेस, आरजेडी जैसे घटक दलों वाले ‘महागठबंधन’ के साथ सरकार चला रहे थे, तब स्वास्थ्य, वित्त विभाग जेडीयू के पास था. वित्त के अलावा, चौधरी को स्वास्थ्य विभाग, वाणिज्यिक कर, शहरी विकास एवं आवास, खेल, पंचायती राज, पशुपालन एवं मत्स्य पालन और कानून विभाग दिया गया है.

विजय सिन्हा को सौंपा गया ये विभाग

अधिसूचना के अनुसार, बीजेपी नेता एवं उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को कृषि तथा सड़क निर्माण का अहम प्रभार सौंपा गया है. इसके अलावा, उन्हें राजस्व एवं भूमि सुधार, खनन एवं भूविज्ञान, गन्ना, श्रम संसाधन, कला, संस्कृति एवं युवा मामले, लघु जल संसाधन एवं लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग का भी प्रभार दिया गया है.

ये भी पढ़ें: Samrat Chaudhary: 'भाग जाए माफिया वरना गया में पिंडदान...', नालंदा में गरजे सम्राट चौधरी, लालू यादव का लिया नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget