एक्सप्लोरर

BJP Reaction: शिक्षकों के नियुक्ति पत्र बांटे जाने पर BJP ने नीतीश सरकार पर लगाया बड़ा आरोप, सम्राट चौधरी बोले- यह घोटाला है

Samrat Chaudhary Statement: शिक्षक भर्ती को लेकर सम्राट चौधरी ने गुरुवार को नीतीश सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि एसटीईटी वाले को बीपीएससी के द्वारा दोबारा नियुक्त कर दिया गया है.

मुजफ्फरपुर: बिहार में इन दिनों शिक्षक भर्ती (BPSC Teacher Recruitment) को लेकर खूब राजनीतिक बयानबाजी हो रही है. विपक्ष इस मुद्दे को लेकर नीतीश सरकार पर कई आरोप लगा रहा है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) ने गुरुवार को सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि नियुक्ति नहीं बल्कि बड़ा घोटाला है. पूर्व से नियुक्त किए गए हुए शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटा जा रहा है. यह काम तो हमारे समय में किया गया था. नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ढकोसलाबाजी कर रहे हैं और लोग को गुमराह कर रहे हैं.

'80 फीसदी से अधिक लोग तो पहले से नियुक्त थे'

सम्राट चौधरी ने कहा कि जिस काम को हमारे दौर में शिक्षा विभाग के द्वारा निकाला गया था और नियोजित किया गया था. उसी को फिर से बीपीएससी के द्वारा से नई भर्ती दिखाई जा रही है. शिक्षक से बात की जाए तो 80 फीसदी से अधिक लोग तो पहले से नियुक्त थे. यह तो पहले हमलोगों ने ही निकाली थी. हमारा काम तो 2005 से 2012 के समय हुआ था और अगले ही चरण में 1.50 शिक्षक को किया जा चुका था, जिसमें नियोजित शिक्षकों के साथ एसटीईटी वाले को बीपीएससी के द्वारा दोबारा नियुक्त कर दिया गया है.

शिक्षकों को दिया गया नियुक्ति पत्र 

बता दें कि दिवाली से पहले राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र के रूप में तोहफा दिया है. गुरुवार को उच्च माध्यमिक विद्यालय (कक्षा 11-12 ), माध्यमिक विद्यालय (कक्षा 9-10 ) एवं प्राथमिक विद्यालय (कक्षा 1-5 ) के कुल 01 लाख 20 हजार 336 नवनियुक्त शिक्षकों को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया. 01 लाख 70 हजार शिक्षकों की नियुक्ति के लिए बीपीएससी के द्वारा परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें 8 लाख युवाओं ने भाग लिया था.

ये भी पढ़ें: BPSC Teacher News: अरवल में टार्च की रोशनी में मंत्री तेज प्रताप ने दिया भाषण, नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में पहुंचे थे मंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघोपुर नाव हादसे पर PK का बड़ा ऐलान, ओवैसी को भी सुनाई खरी खोटी
राघोपुर नाव हादसे पर PK का बड़ा ऐलान, ओवैसी को भी सुनाई खरी खोटी
टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाला रितिक कौन? बेगूसराय घर, मुंबई में चलाता है रेपिडो
टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाला रितिक कौन? बेगूसराय घर, मुंबई में चलाता है रेपिडो
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget