एक्सप्लोरर

G20 Summit 2023: G-20 की बैठक पर लालू के सवाल पर बौखलाई BJP, सम्राट चौधरी बोले- पहले वो नेता बनने लायक हो जाएं

Samrat Chaudhary Statement: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने सोमवार को लालू यादव पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि भारत को तोड़ने का नेतृत्व लालू प्रसाद सभी दिन करते हैं.

पटना: जी-20 की बैठक (G20 Summit 2023) को लेकर एक तरफ बीजेपी के नेता मोदी सरकार की खूब तारीफ कर रही है तो दूसरी तरफ विपक्ष केंद्र पर निशाना साध रहा है. वहीं, विपक्ष के आरोपों पर बीजेपी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) ने सोमवार को पलटवार किया. उन्होंने कहा कि यह राष्ट्र निर्माण की बात है. कोई इस पर यदि प्रश्न पूछ रहा है तो यह साफ संदेश है कि वह सिर्फ अपने लिए और अपने पार्टी के लिए जीता है, भारत के लिए नहीं जीता है. लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के कहा है कि जी-20 की बैठक से गरीब को क्या फायदा होगा? इस पर उन्होंने कहा कि लालू यादव कोई नेता नहीं हैं? वो नेता बनने लायक हो जाए तब बात करेंगे.

लालू यादव तो भारत विरोधी आदमी हैं- सम्राट चौधरी 

आगे सम्राट चौधरी ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर भारतीय नहीं होने का आरोप लगाया है. सम्राट चौधरी ने कहा कि नरेंद्र मोदी का एक ऐसा व्यक्तित्व है और जो भारत को श्रेष्ठ बनाने के लिए काम कर रहे हैं. इसमें सभी लोगों का सहयोग है और जो भारत को श्रेष्ठ बनाना चाहते हैं वह सब लोग एक होंगे, लेकिन जब बात लालू प्रसाद यादव की आई तो उन्होंने कहा कि लालू यादव तो भारत विरोधी आदमी हैं. वह कोई भारत के हैं क्या? वह चारा चोर वाले आदमी हैं. उनको तो जेडीयू वालों ने ही जेल भिजावाए था तो क्या उनको पता नहीं है कि लालू प्रसाद यादव किस तरह के व्यक्ति हैं. भारत को तोड़ने का नेतृत्व लालू प्रसाद सभी दिन करते हैं.

'सीएम नीतीश भोज में गए हैं तो अच्छा काम किए हैं'

लाठीचार्ज के सवाल पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा लाठीचार्ज को लेकर मानवाधिकार को बीजेपी ने चिट्ठी लिखी है. चिट्ठी में मांग की गई है कि जिस तरह से लाठीचार्ज की घटना हुई है इस पर दोषियों पर करवाई हो और साथ ही ऐसे अधिकारी को जेल में भेज देना चाहिए. वहीं, सीएम नीतीश कुमार जी-20 के रात्रिभोज में शामिल हुए. इस पर बीजेपी नेता ने कहा कि भोज में गए हैं तो अच्छा काम किए हैं.

ये भी पढ़ें: PM Narendra Modi से CM नीतीश की मुलाकात के मायने पर JDU ने दी प्रतिक्रिया, कहा- 'राजनीति में महत्वपूर्ण...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक पर BJP नेता का बड़ा बयान, PM मोदी का जिक्र कर कहा- 'स्थिति बिगड़ी तो…'
सोनम वांगचुक पर BJP नेता का बड़ा बयान, PM मोदी का जिक्र कर कहा- 'स्थिति बिगड़ी तो…'
बिहार में परिसीमन से पंचायत और वार्ड की संख्या बढ़ेगी, होल्डिंग टैक्स कितना लगेगा? जानें
बिहार में परिसीमन से पंचायत और वार्ड की संख्या बढ़ेगी, होल्डिंग टैक्स कितना लगेगा? जानें
सम्राट चौधरी पर विवादित पोस्ट करना पड़ा भारी, RJD समेत 10 एक्स हैंडल्स को नोटिस
सम्राट चौधरी पर विवादित पोस्ट करना पड़ा भारी, RJD समेत 10 एक्स हैंडल्स को नोटिस
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए वो मुझे...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया अमेरिका के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया US के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
World Emoji Day 2026: चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
Embed widget