एक्सप्लोरर

जंगल में पेड़ से लटकती मिली BJP नेता की बेटी की लाश, अपराधियों ने फोड़ डाली हैं आंखें

स्थानीय लोगों का कहना है कि जंगल में पशु चराने वालों ने मंगलवार को ही लड़की का शव पेड़ से लटकता हुआ देखा था, लेकिन डर के कारण उन्होंने इस बात की जानकारी किसी को नहीं दी. हालांकि धीरे-धीरे बात फैल गई. ऐसे में ग्रामीणों ने जंगल में जाकर शव को देखा और उसकी पहचान की.

रांची: झारखंड के पलामू जिले में बीजेपी नेता की नाबालिग बेटी की अपराधियों ने हत्या कर दी. घटना जिले के पांकी प्रखंड की है, जहां बुधवार की सुबह लालीमाटी जंगल में छात्रा का शव पेड़ से लटकता देख इलाके के लोग सकते में आ गए. लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. शव की पहचान पांकी थाना क्षेत्र निवासी बीजेपी नेता की 16 साल की बेटी के रूप में की गई है. वह 10वीं की छात्रा थी. छात्रा की दाहिने आंख पर गहरे चोट के निशान मिले हैं. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि कहीं और हत्या कर अपराधियों ने शव को जंगल में पेड़ से लटका दिया है.

सोमवार से लापता से लड़की

मिली जानकारी अनुसार लड़की सोमवार की सुबह 11 बजे से ही अपने घर से लापता थी. इस बाबत उसके परिजनों ने 4-5 लड़कों पर शक जाहिर करते हुए मंगलवार को पांकी थाना में गुमशुदगी की जानकारी भी दी थी. लेकिन पुलिस उसकी तलाश नहीं कर पाई. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच भेज दिया है. वहीं, पूरे मामले की जांच में जुट गई है. 

चरवाहों ने पेड़ से लटका शव देखा

पुलिस पूरे मामले को फिलहाल हत्या मान रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि जंगल में पशु चराने वालों ने मंगलवार को ही लड़की का शव पेड़ से लटकता हुआ देखा था, लेकिन डर के कारण उन्होंने इस बात की जानकारी किसी को नहीं दी. हालांकि धीरे-धीरे बात फैल गई. ऐसे में ग्रामीणों ने जंगल में जाकर शव को देखा, जिसके बाद ये पुष्टि हुई कि शव बीजेपी नेता की बेटी की है. इसके बाद मामले की जानकारी ग्रामीणों ने पांकी थाना पुलिस को दी.

प्रदीप नाम के शख्स को किया था फोन

पुलिस ने हत्या मामले में शक के आधार पर उसी गांव के एक युवक प्रदीप कुमार उर्फ मुन्नी को हिरासत में ले लिया है. दरअसल, मृतका के पास से एक मोबाइल बरामद हुआ है. मोबाइल पर आखिरी कॉल प्रदीप का ही था. ऐसे में पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पूछताछ के दौरान पूरे मामले के खुलासे की संभावना है. इस पूरे मामले में पलामू एसपी संजीव कुमार ने कहा कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद खुलासा होगा कि किन परिस्थितियों में हत्या की गई है.

यह भी पढ़ें -

Bihar Corona Death: बिहार में मौत का आंकड़ा एक दिन में 73 फिसदी बढ़ा, अब तक 5424 नहीं, 9375 लोगों की गई जान

बिहारः मुर्गे की हुई मौत तो तांत्रिक को बुलाकर मालिक ने कराई जांच, बमबाजी और फायरिंग कर फैलाई दहशत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget