एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'नीतीश कुमार के विधायक भी बहुत...', आरसीपी सिंह ने JDU में टूट पर दिया बड़ा संकेत

BJP Reaction: पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह लगातार सीएम नीतीश कुमार पर हमलावर हैं. वहीं, बुधवार को नालंदा में जेडीयू में कलह को लेकर उन्होंने बयान दिया.

नालंदा: बिहारशरीफ के पटेल नगर के सामुदायिक भवन में बीजेपी पार्टी के द्वारा बुधवार को एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ साल पूरा होने पर बीजेपी (BJP) पार्टी के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. वहीं, इस कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह (RCP Singh) ने जमकर नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि आज नीतीश कुमार के कार्यकर्ताओं में बहुत बेचैनी है. विधायक में भी बहुत बेचैन हैं. इनका जो पूरा का पूरा महागठबंधन है उसमें जिस प्रकार आपस में पकड़ होनी चाहिए वैसा नहीं है जैसा पकड़ एनडीए (NDA) में है. जेडीयू में कुछ तो बचा ही नहीं है. पहले ही मैंने कहा था की जेडीयू (JDU) डूबता हुआ जहाज है, वो डूब चुका है.

महागठबंधन में मचेगा घमासान- आरसीपी सिंह 

आरजेडी के स्थापना दिवस के सवाल पर आरसीपी सिंह खूब बरसे. उन्होंने कहा कि आज की तारीख में लोकसभा में आरजेडी का एक भी सांसद नहीं है. आगे क्या रहेगा? बिहार में 40 सीट है. नीतीश कुमार बोलते हैं कि सात पार्टियां हैं. सात पार्टियां में से मांझी को पार्टी से निकाला दिया, वो चले गए. अब 6 पार्टी बची. नीतीश कुमार पहले तय कर लीजिए कितना कितना सीट पर लड़िएगा, मैं तो बता रहा हूं कि जब लड़ने जाएंगे तो पहले दिन ही घमासान होगा कि कौन सीट पर कौन लड़ेगा. एक बात और जान लीजिए आरजेडी का वोट जेडीयू में कभी ट्रांसफर नहीं होगा.

'नीतीश कुमार शगूफा छोड़ते रहते हैं'

बीजेपी नेता ने कहा कि नीतीश कुमार की राजनीति आरजेडी के खिलाफ रही है. जब आप वोट मांगने जाएंगे जो आरजेडी के कार्यकर्ता भूल गए हैं. उसको पता है इसलिए आरजेडी का वोट जेडीयू को ट्रांसफर नहीं होगा. वहीं, आरसीपी सिंह ने कहा कि बिहार में बीजेपी की ताकत बढ़ रही है. नीतीश कुमार पलटी मार फिर बीजेपी में जाएंगे. आज बीजेपी को नीतीश कुमार की क्या जरूरत है? जिनके 43 विधायक हैं और बीजेपी के पास 75 विधायक हैं वो उनको कहा कि आप मुख्यमंत्री बन जाइए. इसके बाद क्या बचता है. जानबूझकर इसलिए इस तरह का शगूफा छोड़ते रहते हैं कि जिससे आरजेडी को दबाव में रखे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव

वीडियोज

दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
Embed widget