एक्सप्लोरर

Mamata Banerjee Warning: ममता के 'बिहार जला देंगे' बयान पर दिलीप जायसवाल बोले- पागलपन है यह

Dilip Jaiswal News: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि अगर राज्य में कुछ हुआ तो पड़ोसी राज्यों को जला देंगे. इस बयान को बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने शुक्रवार को प्रतिक्रिया दी.

Mamata Banerjee Warning: बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने ममता बनर्जी के उस बयान को पागलपन बताया, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर बंगाल में कुछ होता है, तो हम बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड को जला देंगे. उनके इस बयान पर जमकर राजनीतिक बवाल देखने को मिला. बिहार के कई नेताओं ने ममता के इस बयान का खुलकर प्रतिकार किया और उन्हें हिदायत देते हुए कहा था कि अगली दफा ऐसे बयान देने की हिमाकत नहीं करें.

इस बीच, शुक्रवार को इस संबंध में बीजेपी नेता दिलीप जायसवाल से जब पत्रकारों ने सवाल किया, तो उन्होंने दो टूक कहा कि इस तरह का बयान देना पागलपन ही है. इसके साथ ही उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि ममता बनर्जी ही नहीं, बल्कि अगर कोई भी नेता इस तरह का बयान देता है, तो वह निंदनीय है. इसकी जितनी निंदा की जाए, कम है.

छात्र कर रहे हैं प्रदर्शन

दरअसल, बीते दिनों आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले के विरोध में छात्रों ने मार्च निकाला था. इस दौरान, पुलिस ने कई छात्रों को हिरासत में लिया था. इस गिरफ्तारी के विरोध में बीजेपी ने बंगाल बंद का आह्वान किया था, लेकिन इस बंद का टीएमसी ने विरोध किया था. इस वजह से दोनों ही दलों के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी. बंगाल बंद के दौरान, बीजेपी नेता लॉकेट चटर्जी को भी हिरासत में लिया गया. उन्होंने दो टूक कहा कि यह लोग हमें जितना ज्यादा दबाने की कोशिश करेंगे, हम उतने ही ज्यादा मुखर होकर अपनी बात रखेंगे. ममता बनर्जी तानाशाही रवैया अपना चुकी हैं, जिसे बीजेपी बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी.

प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की दुष्कर्म से आक्रोश 

मालूम हो कि, बंगाल के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी. इस वीभत्स घटना को लेकर देशभर में आक्रोश देखने को मिल रहा है. अब तक इस मामले में कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. मामले की जांच सीबीआई कर रही है. अब तक इस मामले के संबंध में कई लोगों से पूछताछ हो चुकी है. उधर, डॉक्टरों ने दो टूक कह दिया है कि जब तक इस मामले में आरोपियों को दंड नहीं मिल जाता है, तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा.

ये भी पढे़ं: Corona Virus: कोविड जांच को लेकर नवादा सदर अस्पताल के फरमान से मरीज सशंकित, क्या है मामला? जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन से जा सकेंगे ISBT, CM सम्राट ने किया उद्घाटन, क्या होगा किराया?
अब मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन से जा सकेंगे ISBT, CM सम्राट ने किया उद्घाटन, क्या होगा किराया?
राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड बंगला, 20 साल बाद नए आवास में शिफ्ट हुआ परिवार
राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड बंगला, 20 साल बाद नए आवास में शिफ्ट हुआ परिवार
बिहार में अब स्टेट हाईवे पर भी देना होगा टोल टैक्स, सम्राट सरकार का फैसला, पढ़िए काम की खबर
बिहार में अब स्टेट हाईवे पर भी देना होगा टोल टैक्स, सम्राट सरकार का फैसला, पढ़िए काम की खबर
नितिन नवीन की बांकीपुर वाली सीट पर उपचुनाव का ऐलान, किस दिन होगी वोटिंग? जानें
नितिन नवीन की बांकीपुर वाली सीट पर उपचुनाव का ऐलान, किस दिन होगी वोटिंग? जानें

वीडियोज

India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान
Siya Goyal का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट? कोर्ट पहुंची Pune Police
WhatsApp के नए फीचर यूजरनेम पर सरकार ने क्यों लगाया बैन?
बाबा बर्फानी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, रजिस्ट्रेशन में अफरातफरी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 देशों से गुजरेगा अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलूस, जानें कहां किया जाएगा सुपुर्द ए खाक
2 देशों से गुजरेगा अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलूस, जानें कहां किया जाएगा सुपुर्द ए खाक
क्या दतिया सीट से नरोत्तम मिश्रा होंगे BJP के उम्मीदवार? कैलाश विजयवर्गीय ने दिया ऐसा जवाब
क्या दतिया सीट से नरोत्तम मिश्रा होंगे BJP के उम्मीदवार? कैलाश विजयवर्गीय ने दिया ऐसा जवाब
Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi: 'सिर्फ 6 रन...' संजू सैमसन कब तक ऐसे फ्लॉप रहेंगे? वैभव सूर्यवंशी की 'प्लेइंग-11' में होने वाली है एंट्री!
'सिर्फ 6 रन...' संजू सैमसन कब तक ऐसे फ्लॉप रहेंगे? वैभव सूर्यवंशी की 'प्लेइंग-11' में होने वाली है एंट्री!
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
Super Subbu Review: सेक्स एजुकेशन पर बनी एक सेंसिबल और जरूरी सीरीज, अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाती फिर संभलती कहानी
सुपर सुब्बू रिव्यू: सेक्स एजुकेशन पर बनी एक सेंसिबल और जरूरी सीरीज
'भारत गंदा, वहां होती तो...', ये क्या बोल गईं इंदिरा नूई, चीन की खूब की तारीफ, मचा बवाल
'भारत गंदा, वहां होती तो...', ये क्या बोल गईं इंदिरा नूई, चीन की खूब की तारीफ, मचा बवाल
Ceiling Fan Cleaning Tips: बिना धूल उड़ाए मिनटों में चमकेगा सीलिंग फैन, नोट करें साफ करने की धांसू देसी ट्रिक
बिना धूल उड़ाए मिनटों में चमकेगा सीलिंग फैन, नोट करें साफ करने की धांसू देसी ट्रिक
CBSE Compartment Exam: CBSE ने जारी किया कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल, 8 जुलाई तक करें आवेदन
CBSE ने जारी किया कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल, 8 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget