एक्सप्लोरर

Corona Virus: कोविड जांच को लेकर नवादा सदर अस्पताल के फरमान से मरीज सशंकित, क्या है मामला? जानें

Nawada News: नवादा सदर अस्पताल में ओपीडी उपचार से पहले अब कोविड जांच अनिवार्य हो गई है. जांच के बिना इलाज मुश्किल है. हालांकि, जांच से मरीजों को परेशानी हो रही है.

Corona Virus: नवादा सदर अस्पताल में बाह्य विभाग यानि कि ओपीडी में इलाज कराने से पहले अब कोविड की जांच करानी होगी. बगैर जांच कराए इलाज कराना मुश्किल होगा. सदर अस्पताल के उपाधीक्षक ने सभी चिकित्सकों को आदेश जारी किया है कि बाह्य विभाग में इलाज कराने पहुंच रहे मरीजों का कोविड 19 जांच अवश्य कराएं. इधर, अचानक सदर अस्पताल में कोविड जांच शुरू होने के बाद लोग सशंकित हो उठे हैं. वहीं, शुक्रवार से कोविड 19 की जांच शुरू कर दी गई.

हालांकि उपाधीक्षक डॉ. अजय कुमार का कहना है कि बड़ी संख्या में अस्पताल को जांच किट उपलब्ध कराया गया है इसलिए जांच कराने का आदेश निकाला गया है. जांच में अगर कोई मरीज पॉजिटिव पाए जाएंगे तो उन्हें क्वारंटाइन करने की सलाह दी जाएगी और आवश्यक दवाइयां दी जाएंगी.

मरीजों की बढ़ी परेशानी 

सदर अस्पताल में शुक्रवार से कोविड 19 की जांच शुरू कर दी गई. एकमात्र काउंटर पर जांच की व्यवस्था शुरू की गई है जिससे ओपीडी में इलाज कराने के लिए पहुंच रहे मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. घंटों देर तक उन्हें कतार में खड़ा रहना पड़ रहा है. मरीजों व उनके परिजनों का कहना है कि एक तो सदर अस्पताल में ऐसे ही बड़ी संख्या में लोग इलाज कराने के लिए पहुंचते हैं जिसमें काफी वक्त लग जाता है. अब कोविड जांच अनिवार्य किए जाने के बाद परेशानी और बढ़ गई है. ओपीडी में डॉक्टरों के बैठने का समय निर्धारित है. विलंब होने पर चिकित्सक मरीज का इलाज करना नहीं चाहते हैं. वहीं, अब कोविड जांच के लिए मरीजों को घंटों खड़ा रहना पड़ रहा है. यह मरीजों के लिए किसी मुसीबत से कम नहीं है.

लोगों ने की समुचित व्यवस्था की मांग

सदर अस्पताल में ओपीडी में इलाज कराने पहुंचे मरीज कोविड जांच की अनिवार्यता के बाद काफी परेशान दिखे. घंटों देर तक लोगों को गर्मी में लाइन में खड़ा रहना पड़ा. मरीजों व परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन से काउंटर की संख्या बढ़ाने की मांग की है, ताकि लोगों का ससमय जांच व अपनी बीमारी का इलाज कराने में सहुलियत हो. इस बाबत अस्पताल उपाधीक्षक ने कहा कि जल्द ही व्यवस्था को सुदृढ़ कर लिया जाएगा. उपलब्ध साधन-संसाधन के जरिए मरीजों का सही तरीके से इलाज किया जा रहा है.

प्रतिदिन 600 से अधिक मरीज पहुंचते हैं अस्पताल

गौरतलब है कि सदर अस्पताल के ओपीडी में इलाज कराने के लिए बड़ी संख्या में मरीज पहुंचते हैं. जिले का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल होने के नाते यहां मरीजों की अधिक भीड़ रहती है. स्वास्थ्यकर्मियों के मुताबिक, ओपीडी में प्रत्येक दिन 600 से अधिक मरीज अपना इलाज कराने के लिए पहुंचते हैं. ऐसे में ओपीडी में इलाज कराना लोगों के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है.

ये भी पढे़ं: Nawada News: नवादा में सास और दो बहुओं के अपहरण कांड से पुलिस की उड़ी थी नींद, DSP ने मामले का किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
Embed widget