एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार की आधी आबादी वाले वोटर पर प्रशांत किशोर की नजर, 25 अगस्त को होगी जनसुराज की बड़ी महिला बैठक 

Jan Suraaj Convener Prashant Kishor: पटना के बापू सभागार में महिलाओं को लेकर जनसुराज की बड़ी बैठक होने वाली है. बताया गया है कि इसमें 15 से 20 हजार की संख्या में महिलाएं उपस्थित होंगी.

Jan Suraaj Women Meeting: 2 अक्टूबर 2025 में जनसुराज एक राजनीतिक पार्टी बन जाएगी. जनसुराज के संयोजक प्रशांत किशोर ने इसका ऐलान पहले ही कर दिया है, लेकिन उससे पहले विशेष तैयारियां जोरों पर है. उसी के तहत आगामी 25 अगस्त को जनसुराज की ओर से पटना के बापू सभागार में महिलाओं को लेकर बड़ी बैठक होने वाली है. बताया गया है कि इसमें 15 से 20 हजार की संख्या में महिलाएं उपस्थित होंगी. इस बैठक को जनसुराज के जन्मदाता प्रशांत किशोर संबोधित करेंगे और आगे महिलाओं को लेकर क्या करना है, महिलाओं का उत्थान कैसे हो सके इस पर भी प्रशांत किशोर बात करेंगे और महिलाओं से सवाल जवाब भी करेंगे.

'काफी संख्या में जुड़ रही हैं महिलाएं' 

जनसुराज की महिला प्रवक्ता मनोरमा सिंह ने गुरुवार 22 अगस्त को बताया कि जो प्रशांत किशोर के साथ काफी संख्या में महिलाएं जुड़ रही हैं और धीरे-धीरे जनसुराज में महिलाओं की संख्या काफी अधिक हो गई है और अभी भी रोजाना पूरे बिहार में अधिक से अधिक  महिलाएं जुड़ रही हैं. प्रशांत किशोर महिलाओं की नब्ज को समझ रहे हैं. महिलाओं की समूल समस्या को समझ रहे हैं. प्रशांत किशोर महिलाओं को लालच नहीं दे रहे हैं, एक उम्मीद दे रहे हैं कि हम आगे महिलाओं को विशेष भागीदारी देंगे.

प्रवक्ता मनोरमा ने बताया कि मैं मुंबई में रहती हूं, वहीं पली बढ़ी लेकिन मेरा घर पटना में है और कहा जाए तो हम लोग पलायन के शिकार हुए हैं. यहां बहुत समस्या आ गई थी तो हमारे माता-पिता को मुंबई शिफ्ट होना पड़ा था, लेकिन जब प्रशांत किशोर का अभियान शुरू हुआ और हम मुंबई में भी समाज सेवा से जुड़े हुए थे तो बिहार में आकर कुछ करने के लिए सोचे और उनके अभियान से जुड़ गई. एक प्रवक्ता सुप्रिया ने कहा कि नीतीश कुमार कहते हैं कि आधी आबादी उनके साथ है, लेकिन उन्होंने महिलाओं के लिए क्या-क्या किया है पहले यह तो बताएं.

नीतीश कुमार की शराबबंदी पर निशाना

शराबबंदी से ज्यादा परेशान महिलाएं हुई हैं. डेढ़ करोड़ के करीब जीविका दीदी हैं, जिनको काम के लिए वह रसोईया बना रहे हैं. सरकार वैसी चाहिए जो महिलाओं को शिक्षित करके डॉक्टर इंजीनियर बनाएं ना की 100 और 200 रुपये के काम के लिए प्रेरित करें. तो फिर कैसे नीतीश कुमार महिलाओं को आगे बढ़ने का काम कर रहे हैं. ऐसे कई सवाल है जो प्रशांत किशोर 25 अगस्त को सभा में रखेंगे.

ये भी पढ़ेंः 'डीजीपी के हाथ में कुछ नहीं, नीतीश कुमार के चेले...', तेजस्वी यादव का बिहार के सीएम पर बड़ा आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar NEET Protest Live: बिहार बंद से पहले पुलिस का एक्शन, हिरासत में विधायक, AISA के अध्यक्ष भी, 2 जिलों में इंटरनेट बैन
बिहार बंद से पहले पुलिस का एक्शन, हिरासत में विधायक, AISA के अध्यक्ष भी, 2 जिलों में इंटरनेट बैन
जंतर-मंतर पर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रही CJP, तेज प्रताप यादव बोले- 'मेरा मानना है कि…'
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रही CJP, तेज प्रताप यादव बोले- 'मेरा मानना है कि…'
बांकीपुर उपचुनाव: तेज प्रताप यादव ने प्रशांत किशोर को दिया समर्थन, बोले- 'उन्होंने मुझे...'
बांकीपुर उपचुनाव: तेज प्रताप यादव ने प्रशांत किशोर को दिया समर्थन, बोले- 'उन्होंने मुझे...'
बिहार: फेसबुक, इंस्टा, X, Whatsapp 48 घंटे के लिए बंद, बैंकिंग सर्विस पर भी पड़ेगा असर?
बिहार: फेसबुक, इंस्टा, X, Whatsapp 48 घंटे के लिए बंद, बैंकिंग सर्विस पर भी पड़ेगा असर?

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget