एक्सप्लोरर

बिहार के 9 जिलों में झमाझम बरसेंगे बादल, तेज रफ्तार से चलेगी हवा, जान लें ताजा अपडेट

Bihar Weather Update Today: बिहार के सभी जिलों में 13 और 14 अप्रैल को प्री मॉनसून सक्रिय होने का पूर्वानुमान है. उत्तर और दक्षिण बिहार के कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवा की चेतावनी है.

Bihar Weather Today: बिहार में प्री मॉनसून का असर लगातार जारी है. आज शनिवार को मौसम विभाग द्वारा बारिश को लेकर राज्य के उत्तर पूर्वी इलाके के पूर्णिया, कटिहार, अररिया,सुपौल, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा में हल्की बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और कुछ-कुछ जगहों पर बज्रपात की भी संभावना है.

वही मौसम विभाग ने शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे मधुबनी, दरभंगा, शिवहर, सीतामढ़ी, सारण, सीवान,गोपालगंज, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण जिले में हल्की से लेकर मध्यम स्तर की वर्षा और तेज हवा तथा बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया है. जबकि बेतिया, मोतिहारी और शिवहर जिले के कुछ भागों में ऑरेंज अलर्ट के साथ बड़ी चेतावनी दी गई है. इसके अनुसार इन सभी जिलों में अभी सुबह 8:30 तक हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा के साथ वज्रपात और तेज हवा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे चलने की चेतावनी दी गई है.

13-14 अप्रैल को प्री-मॉनसून होगा सक्रिय
हालांकि इसके अलावा अन्य किसी जिले में आज बारिश की संभावना नहीं बताई गई है. परंतु राज्य के सभी जिलों में आज बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है. कल 13 अप्रैल और आगामी 14 अप्रैल को एक बार फिर राज्य के सभी जिलों में प्री मॉनसून सक्रिय होने का पूर्वानुमान है और उत्तर बिहार के साथ-साथ दक्षिण बिहार के भी कई जिलों में भारी वर्षा के साथ अधिकांश जिलों में वज्रपात और तेज हवा की चेतावनी दी गई है.

कहां कितनी बारिश हुई?
कल शुक्रवार के तापमान में गिरावट रही परंतु वर्षा की स्थिति बहुत कम दर्ज की गई. दिन के 12:00 बजे के पहले जो वर्षा हुई है उनमें सबसे अधिक पूर्णिया में 74.2 मिली मीटर, नवादा में 66.8, नालंदा में 65.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है. इसके अलावा कटिहार में 62.2 ,बेगूसराय में 58.6 मिली मीटर से अधिक वर्षा दर्ज की गई है. शुक्रवार की शाम को दक्षिण बिहार के गया, औरंगाबाद, रोहतास और भभुआ जिले में भी हल्की वर्षा दर्ज की गई है.

कहां कितना रहा तापमान? 
राजधानी पटना सहित उसके आसपास के कई जिलों में शुक्रवार को बारिश दर्ज नहीं की गई. तापमान में भी कोई विशेष बदलाव नहीं आया. तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई. सबसे अधिक तापमान गोपालगंज में 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो गुरुवार के मुकाबले 0.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा. राजधानी पटना में 0.4 डिग्री की गिरावट के साथ 31.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. उत्तर बिहार के पूर्वी इलाके और मध्य इलाके में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई है. लेकिन 30 डिग्री से नीचे तापमान दर्ज किया गया. सबसे कम दिन का अधिकतम तापमान कटिहार में 29 डिग्री सेल्सियस रहा.

यह भी पढ़ें: सचिन पायलट के बयान पर हमलावर हुई RJD, महागठबंधन में CM उम्मीदवारी पर मतभेद, JDU ने भी ली चुटकी

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Embed widget