एक्सप्लोरर

Bihar Weather: बिहार में अभी सताएगी गर्मी, दो-तीन दिन बाद राहत की उम्मीद, पढ़ें बारिश को लेकर IMD का अपडेट

Bihar Weather Report: रविवार को मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 24 घंटे में राज्य के कई जिलों में वर्षा हुई, लेकिन कहीं भी अधिक बारिश नहीं हुई. पढ़िए अभी कैसा रहने वाला है मौसम.

Bihar Weather Update: बिहार में एक बार फिर मानसून कमजोर हो गया है. अभी प्रदेश के लोगों को दो-तीन दिन उमस भरी गर्मी सताने वाली है. 12 सितंबर से बिहार के मौसम में कुछ बदलाव के संकेत हैं. 12 से 14 सितंबर तक दक्षिण बिहार के साथ-साथ उत्तर बिहार के कई जिलों में भारी वर्षा की संभावना बन रही है. 

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, पश्चिम मध्य और उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के पास एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है. अगले दो दिनों में इसके बंगाल की खाड़ी के तटीय इलाकों में पहुंचने की संभावना है. मानसून की ट्रफ रेखा राजस्थान, उत्तर प्रदेश होते हुए पश्चिम मध्य में अवसाद के केंद्र तक उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी से सटी हुई है. इसके चलते आज से तीन दिनों तक राज्य का मानसून कमजोर रहेगा. तापमान में बढ़ोतरी के साथ दक्षिणी इलाकों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा के आसार हैं.

इन इलाकों में आज वर्षा और वज्रपात की संभावना

आज (सोमवार) के मौसम की बात करें तो पटना के अलावा, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, नालंदा, किशनगंज, सुपौल, अररिया और पूर्णिया में हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा की संभावना है. इन जिलों में कुछ-कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली चमकने के साथ वज्रपात के भी संकेत हैं. 

24 घंटे में किसी भी जिले में नहीं हुई है भारी बारिश

रविवार को मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 24 घंटे में राज्य के कई जिलों में वर्षा हुई, लेकिन कहीं भी अधिक बारिश नहीं हुई. उमस भरी गर्मी रही. गया में 32.4 मिलीमीटर और नवादा में 16.2 मिलीमीटर के साथ मध्यम स्तर की वर्षा हुई है. इसके अलावा औरंगाबाद में 12.1, शेखपुरा में 9.02, वैशाली में 6.5 और बांका में 5.02 मिलीमीटर के साथ हल्की वर्षा दर्ज की गई है. नालंदा, सीतामढ़ी, सारण, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, सीवान, मधुबनी, पटना, जहानाबाद, बक्सर, कैमूर, रोहतास, सहरसा, दरभंगा, सुपौल, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज और बेगूसराय में भी हल्की वर्षा हुई है.

राजधानी पटना में 1 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सबसे अधिक तापमान नालंदा के राजगीर में 38.4 डिग्री सेल्सियस रहा. रविवार को अधिसंख्य जिलों में 35 से 36 डिग्री के बीच तापमान रहा. सबसे कम अधिकतम तापमान बांका में 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़ें- Patna Strike News: अपनी सवारी ना हो तो जरूरी होने पर ही निकलें, पटना में आज हड़ताल पर ऑटो और ई-रिक्शा चालक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: 13 जुलाई को नामांकन करेंगे बीजेपी के नए उम्मीदवार नीरज सिन्हा
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: 13 जुलाई को नामांकन करेंगे बीजेपी के नए उम्मीदवार नीरज सिन्हा
गयाजी में आज से विधायकों का दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम, उपराष्ट्रपति होंगे शामिल
गयाजी में आज से विधायकों का दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम, उपराष्ट्रपति होंगे शामिल
बिहार में आज भी एक्टिव रहेगा मानसून, 32 जिलों में हो रही झमाझम बारिश, कई जगहों पर अलर्ट
बिहार में आज भी एक्टिव रहेगा मानसून, 32 जिलों में हो रही झमाझम बारिश, कई जगहों पर अलर्ट
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का हंगामा, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, DM-SP समेत 8 पुलिसकर्मी घायल, हाईवे पर 20km लंबा जाम
दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का हंगामा, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, DM-SP भी घायल
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
The Odyssey को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, भारत में बिना कट के साथ रिलीज होगी क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म, जाने-रनटाइम और सर्टिफिकेट
'द ओडिसी' को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, भारत में बिना कट के साथ रिलीज होगी फिल्म
IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी
Mental Health Special Theaters : मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए इस देश में बन रहे स्पेशल थिएटर, यहां कैसे होता है इलाज?
मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए इस देश में बन रहे स्पेशल थिएटर, यहां कैसे होता है इलाज?
Embed widget