एक्सप्लोरर

बिहार के 19 जिलों में बारिश और 7 में गरज के साथ आंधी की भी चेतावनी, मौसम को लेकर आया IMD का बड़ा अपडेट

Bihar Weather Update: बिहार के 19 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है, जिनमें 7 जिलों में तेज हवाओं, मेघगर्जन और बिजली चमकने की चेतावनी दी गई है. बाकी जिलों में गर्मी और उमस बनी रह सकती है.

Bihar Weather News: बिहार में मौसम अनुकूल बना हुआ है. कई जगहों पर बारिश दर्ज की जा रही है. वहीं तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. आज गुरुवार (5 जून) को राज्य के 19 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है. 

इनमें उत्तर-पूर्व इलाके के 7 जिलों में तेज हवाओं के साथ मेघगर्जन, वज्रपात और मध्यम से अधिक बारिश की चेतावनी दी गई है. वहीं दक्षिण बिहार के पूर्वी और मध्य तथा उत्तर बिहार के पश्चिमी इलाके में बारिश की कोई संभावना नहीं है. इसके साथ ही तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की जा सकती है.

बारिश को लेकर इन जिलों में ग्रीन सिग्नल
उत्तर बिहार के मध्य व पूर्वी इलाके तथा दक्षिण बिहार के पूर्वी हिस्से में बारिश को लेकर ग्रीन सिग्नल दिया गया है. लेकिन, उत्तर-पूर्व के 7 जिलों- सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार में मध्यम बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और अधिकतर स्थानों पर मेघगर्जन व बिजली चमकने की चेतावनी जारी की गई है.

इसके अतिरिक्त शेष 12 जिलों- सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, जमुई, बांका और नवादा में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश या मेघगर्जन की संभावना है.

इन जिलों में बारिश की नहीं है संभावना
राज्य के पश्चिमी हिस्सों और दक्षिण-मध्य जिलों में बारिश की कोई संभावना नहीं है. यहां तापमान में 1-2 डिग्री की वृद्धि हो सकती है और उमस भरी गर्मी बनी रह सकती है. इन जिलों में पटना, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, गया, जहानाबाद, अरवल, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, सारण, सिवान, गोपालगंज, पश्चिम चंपारण और पूर्वी चंपारण शामिल हैं.

हालांकि, अभी दक्षिण-पश्चिम मानसून बिहार में सक्रिय नहीं हुआ है, लेकिन अगले 2-3 दिनों में इसके प्रवेश की संभावना है, जिससे किसानों को राहत मिल सकती है.

किन जिलों में हुई कितनी बारिश?
बुधवार (4 जून) को भी दक्षिण बिहार के अधिकांश तथा उत्तर बिहार के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई. राजधानी पटना के पूर्वी इलाके में झमाझम बारिश हुई. सबसे अधिक बारिश किशनगंज में 60.2 मिमी हुई, जबकि पूर्वी चंपारण में 48.9 मिमी, सीतामढ़ी में 40 मिमी, सुपौल में 39.2 मिमी, अररिया में 38 मिमी, पूर्णिया में 37.4 मिमी, औरंगाबाद में 34 मिमी, नवादा में 30.4 मिमी, गोपालगंज में 25.2 मिमी, रोहतास में 23.4 मिमी, मधुबनी में 20.8 मिमी और भभुआ में 18.4 मिमी बारिश दर्ज की गई.

देर शाम तक लखीसराय, जमुई, बांका, मुंगेर, खगड़िया, नालंदा, वैशाली, अरवल, जहानाबाद और गया में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई. बारिश के चलते राज्य के कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई.

राजधानी पटना में 2.2 डिग्री की गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस रहा. सबसे अधिक तापमान बेगूसराय में 38.4 डिग्री और सबसे कम मधुबनी में 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राज्य का औसत तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस रहा.

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget