एक्सप्लोरर

Bihar Weather: बिहार में लू की स्थिति बनी, बक्सर में तापमान 42 डिग्री के पार, जानें आज के मौसम का हाल

Bihar Weather Update : राज्य के 9 जिलों में गुरुवार को 40 डिग्री से ऊपर तापमान रहा. इन नौ जिलों में उष्ण लहर के साथ लू की स्थिति बनी रही. पटना में भी हीट वेव की स्थिति देखी गई.

Bihar Weather News Today 5 April 2024: बिहार के लोग अब गर्मी का सितम झेलने के लिए तैयार हो जाएं. राज्य में लू की शुरुआत हो चुकी है. खासकर दक्षिण बिहार के कई जिलों में उष्ण लहर के साथ लू की स्थिति देखी जा रही है. गुरुवार (04 अप्रैल) को बक्सर में तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच गया. पटना मौसम विभाग के अनुसार सात अप्रैल तक राज्य में उत्तर पछुआ हवा का प्रवाह जारी रहेगा और तापमान में वृद्धि होने की संभावना है. आज शुक्रवार (05 अप्रैल) को राज्य के कुछ जिलों को छोड़कर ज्यादातर शहरों का तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहने का पूर्वानुमान है.

वहीं दूसरी ओर आज दक्षिण सहित उत्तर बिहार के कई जिलों में भी तापमान में काफी बढ़ोतरी की संभावना है. दक्षिण बिहार के ज्यादातर जिलों का तापमान 40 डिग्री से ऊपर या उसके आसपास रहने वाला है. सात और आठ अप्रैल को दक्षिण बिहार के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी और बादल छाए रहने के आसार हैं. इससे तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है. आज शुक्रवार और कल शनिवार को हीट वेव से राहत की उम्मीद नहीं है.

बिहार के 9 जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार

बिहार में उष्ण लहर और लू के साथ तापमान में बढ़ोतरी बीते बुधवार से हो रही है. गुरुवार को राज्य का तापमान 42 डिग्री से पार हो गया. राज्य के 9 जिलों में 40 डिग्री से ऊपर तापमान रहा. इन नौ जिलों में उष्ण लहर के साथ लू की स्थिति बनी रही. सबसे अधिक तापमान बक्सर में 42.2 डिग्री सेल्सियस रहा. दूसरे नंबर पर शेखपुरा रहा जहां का तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. औरंगाबाद में 41.5, बांका में 41, खगड़िया में 40.8, गोपालगंज में 40.6, भोजपुर में 40.4, सीवान में 40.4 और नवादा में 40.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा.

राजधानी पटना में कैसा रहा मौसम?

बात राजधानी पटना की करें तो गुरुवार को 39 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. पटना में हीट वेव की स्थिति देखी गई. राज्य के उत्तर पूर्व जिलों में थोड़ी सी राहत देखने को मिली है. पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, किशनगंज, अररिया, सुपौल में तापमान में हल्की गिरावट हुई है. सबसे कम अधिकतम तापमान किशनगंज में 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. गुरुवार को बिहार का औसत तापमान 38 डिग्री के करीब रहा.

यह भी पढ़ें- Pappu Yadav: पूर्णिया से निर्दलीय नामांकन के बाद रोने लगे पप्पू यादव, कहा- 'हमें लात मारते हैं...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
शिक्षक फॉर्मल ड्रेस में स्कूल आएं, बिहार में गाइडलाइन जारी
शिक्षक फॉर्मल ड्रेस में स्कूल आएं, बिहार में गाइडलाइन जारी
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी एंटी पेपर लीक बिल पास, अमित शाह ने क्या कहा?
लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी एंटी पेपर लीक बिल पास, अमित शाह ने क्या कहा?
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
एंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद PM मोदी ने जारी किया Video, जानें क्या बोले?
एंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद PM मोदी ने जारी किया Video, जानें क्या बोले?
Viral Video :बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
Embed widget