एक्सप्लोरर

मानसून की विदाई के बीच बदला मौसम, बिहार के इन जिलों में अलर्ट

बिहार में आज मानसून की विदाई के बीच कई जिलों में बारिश, तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी है. दक्षिण बिहार में मौसम गर्म और शुष्क रहेगा. 10 अक्टूबर से राहत के आसार हैं.

बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई शुरू हो गई है, लेकिन उत्तर बिहार के कई हिस्सों में अभी बारिश का दौर जारी है. दक्षिण बिहार के अधिकांश जिलों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क और गर्म रहने का अनुमान है, जबकि उत्तर और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश, गरज-चमक और तेज हवा की स्थिति बन सकती है. मौसम विभाग के आज (6 अक्टूबर) को बिहार के 10 जिलों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं 6 से 9 अक्टूबर तक गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी दी गई है.

आज मंगलवार को दरभंगा, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, बेगूसराय, मधुबनी, गोपालगंज, सिवान, शिवहर, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण में बारिश की संभावना जताई गई है. सुपौल, अररिया और किशनगंज में भी मौसम सक्रिय रह सकता है. इन इलाकों में बारिश के साथ तेज हवा और कहीं-कहीं वज्रपात का खतरा है. 

यह भी पढ़ें- पूरे बिहार में DJ पर रोक, हुड़दंगियों की खैर नहीं, दुर्गा पूजा पर गाइडलाइन जारी

दक्षिण बिहार में गर्मी का असर बरकरार

दक्षिण बिहार के पटना समेत अधिकांश जिलों में फिलहाल तेज बारिश की संभावना कम है. मानसून की वापसी के बीच दिन में धूप और उमस से लोगों को गर्मी का अहसास हो सकता है. सोमवार को राजगीर में अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने की जानकारी दी गई. पटना में तापमान 34 डिग्री के आसपास रहा. आने वाले दिनों में दक्षिण बिहार में दिन के तापमान में बड़ी गिरावट की संभावना नहीं है.

9 अक्टूबर तक कुछ इलाकों में बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 7 अक्टूबर को पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी बिहार के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है. पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सिवान, सारण, सुपौल, पूर्णिया और किशनगंज में बारिश के आसार हैं. बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद समेत कुछ जिलों में भी हल्की बारिश हो सकती है. IMD के मुताबिक 9 अक्टूबर तक बिहार में गरज-चमक से जुड़ी गतिविधियां बनी रह सकती हैं.

10 अक्टूबर से मौसम होगा ज्यादा शुष्क

मानसून की वापसी के साथ राज्य में बारिश का दायरा लगातार सीमित होने की संभावना है. IMD के 6 अक्टूबर के बुलेटिन में 10 अक्टूबर से बिहार के लिए कोई मौसम चेतावनी नहीं है. हालांकि, स्थानीय स्तर पर बादल या हल्की बारिश हो सकती है.

यह भी पढ़ें- बिहार में फरक्का जल संधि पर क्यों मचा है घमासान? आज से JDU का 'नीतीश संवाद'

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

मोतिहारी में लव मैरिज का दुखद अंत, पहले पति फिर पत्नी ने फंदे से लटककर दी जान
मोतिहारी में लव मैरिज का दुखद अंत, पहले पति फिर पत्नी ने फंदे से लटककर दी जान
CJP ने प्रदर्शन के लिए मांगी नई तारीख तो BJP बोली- 'आपने मजाक...'
CJP ने प्रदर्शन के लिए मांगी नई तारीख तो BJP बोली- 'आपने मजाक...'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
'SC राजनीतिक रैलियों का मंच नहीं', INDIA ब्लॉक के मार्च पर भड़के संजय सरावगी
'SC राजनीतिक रैलियों का मंच नहीं', INDIA ब्लॉक के मार्च पर भड़के संजय सरावगी
Advertisement

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget